DELHI-KOLKATA डॉक्टर के रेप-मर्डर से पहले आरोपी ने शराब पी

0
DELHI-KOLKATA दिल्ली के RML हॉस्पिटल की है। यहां रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोलकाता की घटना को लेकर नारेबाजी की।

DELHI-KOLKATA दिल्ली के RML हॉस्पिटल की है। यहां रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोलकाता की घटना को लेकर नारेबाजी की।

DELHI-KOLKATA डॉक्टर के रेप-मर्डर से पहले आरोपी ने शराब पी

DELHI-KOLKATA फिर घर जाकर सो गया, कपड़े धोकर सबूत मिटाए

DELHI-KOLKATA आज देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल

कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय ने 8 अगस्त की रात को वारदात से पहले शराब पी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी संजय के फोन में कई हिंसक पोर्न वीडियो मिले हैं। वह शराब पीने के साथ-साथ पोर्न वीडियो भी देखता था।

ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंख से खून बह रहा था, 7 पॉइंट में समझिए पूरा घटनाक्रम

  • 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर रात को 2 बजे अपने 2 जूनियर्स के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल गई थी। सुबह 6 बजे उसकी अर्धनग्न बॉडी मिली।
  • पुलिस ने बताया ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर किया गया। घटना सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हुई। CCTV में आरोपी संजय 4 बजे सेमिनार हॉल में जाते दिखा।
  • अटॉप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे।
  • उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।
  • पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया और माना कि यह रेप और हत्या का मामला है।
  • स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने भी 3 मेंबर्स का जांच पैनल बनाया है।
  • घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है।
  • MUMBAI लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने दिया बुजुर्ग को धक्का!

ब्लूटूथ ईयरफोन से पकड़ाया था आरोपी संजय
पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिला था। CCTV फुटेज में आरोपी संजय सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाते दिखाई दिया। इस दौरान उसने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह हॉल से बाहर आया तो उसके पास ईयरफोन नहीं था।

DELHI पीएम मोदी ने 109 किस्मों के बीज जारी किए

इसके बाद संजय समेत कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस ने क्राइम सीन पर मिले ईयरफोन को सभी संदिग्धों के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की। ईयरफोन संजय के फोन से कनेक्ट हो गया। पूछताछ के दौरान संजय ने रेप और मर्डर की बात कबूली

कोलकाता में डॉक्टरों ने ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

राज्य सरकार ने कॉलेज में नया मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया
पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रोफेसर डॉ. बुलबुल मुखोपाध्याय को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज का नया मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और वाइस-प्रिंसिपल नियुक्त किया है। डॉ. मुखोपाध्याय फिलहाल कॉलेज में फिजियोलॉजी की प्रोफेसर हैं।

Maharashtra उद्धव ठाकरे की कार पर MNS कार्यकर्ताओं ने गोबर फेंका

उन्होंने पूर्व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और वाइस-प्रिंसिपल की जगह ली है, जिन्हें रविवार को सस्पेंड किए जाने के बाद कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी के प्रोफेसर के तौर पर ट्रांसफर किया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद संजय अपने घर जाकर सो गया था। अगली सुबह जब वह उठा तो उसने सबसे पहले सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धोए।

राजस्थान के करणपुर से ट्रंकुलाइज कर लाया गया पवन चीता

हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके जूते पर खून के धब्बे मिले। घटना वाली रात हॉस्पिटल में 4 डॉक्टर ड्यूटी पर थे। पुलिस ने सोमवार को इन सभी डॉक्टर्स को समन भी जारी किया है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने ऐलान किया है कि आज यानी 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल की जाएगी। डॉक्टरों की मांग है कि इस घटना की ट्रांसपेरेंट जांच की जाए।

  • दिल्ली के भी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में आज से सभी वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई हैं। RML अस्पताल की डॉक्टर पल्लवी ने कहा- घटना के लिए जिम्मेदार लोगों सजा होनी चाहिए। अस्पताल की अधिकारियों को तुरंत रिजाइन करना चाहिए।
  • महाराष्ट्र के डॉक्टर्स भी हड़ताल कर रहे हैं। BMC के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा है कि कोलकाता की घटना को लेकर 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से नॉन इमरजेंसी सेवाएं अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *