...

रेप करता रहा फैजान, पहरा देते रहे दोस्त

0
रेप करता रहा फैजान, पहरा देते रहे दोस्त

रेप करता रहा फैजान, पहरा देते रहे दोस्त

रेप करता रहा फैजान, पहरा देते रहे दोस्त

गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद जो उपद्रव हुआ,

वो अफवाह फैलाकर किया गया। ये दावा DCP निमिष पाटील ने किया है।

उन्होंने कहा- गुरुवार शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा ये अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है। उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस मामले में उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो से उनकी पहचान की जा रही है।

रेप मामले में मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार हो चुका है। पता चला है कि फैजान के कुछ दोस्त भी वारदात के वक्त घर के बाहर खड़े थे। पुलिस को उनकी तलाश है। इस पूरे उपद्रव के बाद अब घटनास्थल पर करीब पांच थानों का पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया।
करीब 1500 लोग प्रदर्शन कर रहे थे।
मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

रेप में कबाड़ी हुआ गिरफ्तार
लिंक रोड थाना क्षेत्र में ब्रजविहार है। यहां किशोरी अपने चार भाई और पिता संग रहती है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार शाम पड़ोस में कबाड़ का काम करने वाला दूसरे समुदाय का लड़का फैजान दीवार फांदकर घर में आ घुसा और किशोरी से रेप किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया। देर रात मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

गुस्साए लोगों ने आरोपी कबाड़ी की दुकान के बाहर खड़े ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।

हिंदू संगठनों ने किया जमकर बवाल

धीरे-धीरे इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की संख्या चार थी। सारे आरोपी पकड़े जाने चाहिए। दोपहर बाद भीड़ ने आरोपी फैजान की कबाड़ की दुकान पर धावा बोल दिया।

दुकान के बाहर खड़े उसके वाहनों में तोड़फोड़ की। ई-रिक्शे में आग लगा दी। इसके बाद सूर्यनगर पुलिस चौकी पर रात तक हंगामा चला। पुलिस को लाठीचार्ज करके भीड़ खदेड़नी पड़ी।

खुफिया एजेंसियों का फेल्योर
दोपहर बाद जब प्रदर्शनकारी जुटने शुरू हुए तो उनके हाथों में कम्प्यूटर प्रिंट पोस्टर थे। इन पर विभिन्न स्लोगन लिखे हुए थे। वो आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। जबकि प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, जो पीड़िता के आस पड़ोस की रहने वाली थीं।

लोगों ने आरोपी के यहां खड़े रिक्शे और ठेले तोड़ डाले।

सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें ये पोस्टर लाकर किसने दिए? खुफिया विभाग ये जानकारी अब तक नहीं जुटा पाया है। इसके बाद सूर्यनगर पुलिस चौकी पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। यहां पर भी तमाम हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए।

दुकान से मिली बंदूक की गोलियों की बेल्ट
हिन्दू संगठनों को मुख्य आपत्ति कबाड़ियों की दुकानों से भी थी। उनका कहना था कि बृजविहार में कई कबाड़ी की दुकानें हैं। यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। भीड़ ने जब फैजान की दुकान में तोड़फोड़ की तो वहां से बंदूक की गोलियों की बेल्ट बरामद हुई। एक वीडियो में भीड़ इस बेल्ट को दिखा रही है।

क्षेत्र की महिलाओं ने रेपिस्टों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

DCP बोले- वीडियो से हो रही उपद्रवियों की पहचान

DCP निमिष पाटील ने कहा- पीड़िता की उम्र 16 साल है। परिजनों के माध्यम से सबसे पहले फोन करके इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पीड़िता ने फैजान पर रेप का आरोप लगाया। इसके बाद मेडिकल करने वाली महिला डॉक्टर को भी पीड़िता ने यही बात बताई। इस आधार पर मुकदमा दर्ज करके फैजान को गिरफ्तार कर लिया। शाम 6 बजे ये अफवाह फैली कि ये रेप नहीं, गैंगरेप है। इसके बाद भीड़ ने उपद्रव किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.