...

मोदी के महाराष्ट्र दौरे का विरोध, कांग्रेस नेता नजरबंद

0
मोदी के महाराष्ट्र दौरे का विरोध, कांग्रेस नेता नजरबंद

मोदी के महाराष्ट्र दौरे का विरोध, कांग्रेस नेता नजरबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (30 अगस्त) को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं।

उन्होंने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा- AI के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हूं।

भारत ने AI के एथिकल यूज के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाने का फैसला किया है

मोदी के इस दौरे का कांग्रेस विरोध कर रही है। सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मुद्दे पर मुंबई के कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए। पुलिस ने कुछ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद भी किया।

ग्लोबल फिनटेक कार्यक्रम 28 से 30 अगस्त तक आयोजित हुआ। इसमें 800 से ज्यादा स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच भी कार्यक्रम में पहुंचीं।

पीएम मोदी आज दोपहर 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1560 करोड़ के 218 फिशरीज प्रोजेक्ट भी शामिल है।

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद भी किया है।

अपडेट्स

14 मिनट पहले

10 साल में भारत में ब्रॉडबैंड यूजर 6 करोड़ से बढ़कर 94 करोड़ तक पहुंचे

मोदी ने कहा कि एक दशक में ही भारत में ब्रॉडबैंड यूजर 6 करोड़ से बढ़कर करीब 94 करोड़ हो गए हैं। आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल आइडेंटिटी यानी आधार कार्ड न हो। आज 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते हो गए हैं। यानी 10 साल में हमने एक प्रकार से पूरी यूरोपियन यूनियन के बराबर आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है।

20 मिनट पहले

पीएम बोले- आवर बेस्ट इज येट टू कम

भारत का फिनटेक इकोसिस्ट भारत के लोगों को क्वालिटी लाइफ स्टाइल देने पर काम कर रहा है। मुझे युवाओं पर भरोसा है। अवर बेस्ट इस येट टू कम। यानी हमारी सर्वाधिक क्षमता अभी आनी बाकी है।

22 मिनट पहले

AI के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हूं

PM मोदी बोले- मैं AI से दुरुपयोग से जुड़ी चिंताओं को समझता हूं। भारत ने AI के एथिकल यूज के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाने का फैसला किया है। सरकार फिनटेक सेक्टर की मदद कर रही है। हमने कुछ टैक्स भी हटाए हैं। रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के फंड का फैसला लिया है।

हमें सायबर फ्रॉड को रोकने के लिए और डिजिटल लिट्रेसी के लिए और बड़े कदम उठाने होंगे। हमें ध्यान रखना होगा कि सायबर फ्रॉड फिनटेक के लिए रुकावट न बने। इसका भी ध्यान रखना होगा।

31 मिनट पहले

मोदी बोले- पहले बैंक एक बिल्डिंग तक सीमित थे, आज मोबाइल में सिमट गए हैं

पीएम मोदी ने कहा- कभी बैंक सिर्फ एक बिल्डिंग तक सीमित हुआ करते थे। आज बैंक हर भारतीय के मोबाइल में सिमट गए हैं। यह फिनटैक के कारण हुआ।

फिनटैक ने फाइनेंशियल सर्विस को डेमोक्रेटिक बनाया है। लोग इंश्योरेंस और क्रेडिट की सुविधा ले रहे है।

36 मिनट पहले

मोदी बोले- जनधन योजना के तहत 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले

मोदी ने कहा- जनधन योजना के तहत के 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं। इन खातों में महिलाओं के लिए सेविंग और इनवेस्टमेंट के लिए नए अवसर बनाए हैं। इन्हीं खातों के जरिए मुद्रा स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम से अभी तक 27 ट्रिलियन रुपए का क्रेडिट दिया जा चुका है। इस स्कीम की करीब। 70 प्रतिशत लाभार्ती महिलाएं हैं।

37 मिनट पहले

मोदी बोले- दुनिया का आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा

मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- हमने 10 साल में EU की आबादी के बराबर की जनसंख्या को बैंकिंग से जोड़ा है। कभी लोग कहते थे कि कैश इस किंग। आज दुनिया का आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होता है। पूरी दुनिया में भारत का UPI ID फिनटेक का उदाहरण बना है। आज गांव हो या शहर। सर्दी हो या गर्मी। भारत में बैंकिंग सर्विस 24 घंटे, सातों दिन, 12 महीने चलते रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.