...

शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट

0
शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट

शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट

शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट

पवार-उद्धव ने प्रदर्शन को ‘जूता मारो’ नाम दिया

शिंदे बोले- जनता इन्हें जूतों से पीटेगी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन कर रही है। इसे जोड़े मारो (जूता मारो) आंदोलन नाम दिया गया है।

MVA ने साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला। ​​​​​​इसमें ​उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA की तीनों पार्टियों के बड़े नेता शामिल हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा- मोदी की माफी अंहकार से भरी हुई है। वहीं, शरद पवार ने कहा- शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरना भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

इधर, CM शिंदे ने कहा- विपक्ष मामले पर राजनीति कर रहा है। जनता यह देख रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता उन्हें जूतों से पीटेगी।

पर्यटकों के लिए गेटवे ऑफ इंडिया बंद रखा गया है। दूसरी तरफ, भाजपा भी MVA के खिलाफ दादर समेत कई कई इलाकों में प्रोटेस्ट कर रही है।

उद्धव बोले- गेटवे ऑफ इंडिया से भाजपा का गेट आउट ऑफ इंडिया करना है

शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट
शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट

शिवसेना (UBT चीफ) उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र जो कुछ भी चल रहा है कि इसे मैं राजनीति नही मानता हूं। इस गलती को माफी नही है। अपना दुख व्यक्त करने के लिए हमने गेट वे ऑफ इंडिया चुना है। यहां से भाजपा का गेट आउट ऑफ इंडिया करना है।

मोदी ने माफी क्यों मांगी ? पुतला गिरे इसके लिए या प्रतिमा में भ्रष्टाचार हुआ इसके लिए माफी मांगी है। मोदी किस-किस के लिए माफी मांगेंगे। जल्दबाजी में चुनाव के लिए राम मंदिर का उद्घाटन किया, संसद भवन का उद्घाटन किया सब से पानी टपक रहा है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले बोले- तबितय खराब होने के बावजूद शरद पवार मार्च में आए

छत्रपति शिवाजी महाराज हम सबके आराध्य हैं। शरद पवार तबियत खराब होने के बावजूद शिवाजी महाराज के लिए मोर्चे में शामिल हुए। गेट वे ऑफ इंडिया के सामने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हम सब आए हैं। यहां से हमे संकल्प लेकर जाना कि माफी वीरों को घर का रास्ता दिखाना है।CM शिंदे बोले- आने वाले चुनाव में जनता MVA वालों को जूतों से पीटेगी

शिवाजी महाराज हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकते। यह हमारे लिए पहचान और आस्था का मामला है। जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण थी। विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है। कर्नाटक में शिवाजी महाराज की मूर्ति तोड़ने के लिए दो जेसीबी लाई गई थी। उस मूर्ति को उखाड़ दिया गया था। ऐसा करने वालों की पिटाई होनी चाहिए थी। ऐसा करने के बजाय MVA यहां विरोध कर रही है, लेकिन महाराष्ट्र की जनता समझदार है। जनता यह देख रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता उन्हें जूतों से पीटेगी।NCP शरद गुट के नेता बोले- शिवाजी महाराज महाराष्ट्र का गौरव और आत्मा हैं

एनसीपी-एससीपी नेता राजेश टोपे ने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र का गौरव और आत्मा हैं। मुझे लगता है कि इस घटना ने आत्मा और गौरव को आहत किया है। हमारा विरोध मार्च लोकतंत्र का हिस्सा है। इसकी अनुमति न देना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।कांग्रेस बोली- मूर्ति गिर गई और भाजपा को शर्म नहीं आ रही

प्रोटेस्ट में शामिल कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा- यह भूमि छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि के रूप में जानी जाती है, उनकी मूर्ति गिर गई और उन्हें इस पर कोई शर्म नहीं है।

जगताप ने आगे कहा- भाजपा कह रही है कि इसका राजनीतिकरण न करें, लेकिन अगर भाजपा समर्थन में विरोध कर रही है, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए। महाराष्ट्र के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे। वे चाहते हैं कि पीएम मोदी माफी मांगे। आप मुट्ठी बांधकर हजारों लोगों के सामने माफी नहीं मांगते।फडणवीस बोले- नेहरू जी ने भी शिवाजी महाराज का अपमान किया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब PM माफी मांग चुके हैं तो विपक्ष क्यों प्रदर्शन कर रहा है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- MVA का आंदोलन राजनीतिक है। नेहरू जी ने अपनी किताब में शिवाजी महाराज का अपमान किया था। क्या कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेंगी।

MVA के प्रदर्शन की परमिशन नहीं, मुंबई में सिक्योरिटी टाइट

मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी (MVA) को विरोध-प्रदर्शन के लिए शनिवार देर शाम तक अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी विपक्ष मार्च निकाल रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ​​​​​​गेटवे ऑफ इंडिया पर टूरिस्ट के आने-जाने पर रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.