Russia Ukraine-पुतिन बोले- यूक्रेन से बातचीत के लिए राजी

1
Russia Ukraine-

Russia Ukraine-

Russia Ukraine पुतिन बोले- यूक्रेन से बातचीत के लिए राजी

Russia Ukraine जंग रोकने के लिए भारत-चीन मध्यस्थता कर सकते हैं

Russia Ukraine लेकिन यूक्रेन की जमीन छोड़ने को तैयार नहीं

 

 

Russia Ukraine रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुतिन ने कहा है कि भारत, चीन या ब्राजील दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं।

रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEZ) में बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि 2022 में जब जंग शुरू हुई थी, तब तुर्किये ने दोनों देशों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी। हालांकि, उन शर्तों को कभी लागू नहीं किया गया था। अब नए सिरे से बातचीत शुरू करने के लिए पिछली कोशिश को आधार बनाया जा सकता है।

Russia Ukraine तस्वीर मार्च 2022 की है, जब तुर्किये ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता करवाने की कोशिश की थी।

जंग रोकने के लिए पुतिन की शर्तें
फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के एक महीने बाद रूस और यूक्रेन के बीच तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में कई दौर की बातचीत हुई थी। इसका मकसद जंग रोकना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग रोकने के लिए दो शर्तें रखी थीं।

उन्होंने कहा था कि यूक्रेन को दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसोन और जपोरजिया से अपने सैनिक हटाने होंगे। इसके अलावा यूक्रेन कभी भी नाटो का हिस्सा नहीं बनेगा। हालांकि यूक्रेन ने इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था।

https://x.com/Nbs24x7

Russia Ukraine जेलेंस्की ने कहा था- भारत में करवा सकते हैं पीस समिट
पुतिन का यह बयान तब आया है जब PM मोदी करीब 2 महीने पहले 8 जुलाई को रूस के दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने पुतिन से जंग रोकने पर चर्चा की थी। इसके कुछ समय बाद PM मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन का भी दौरा किया था। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत में दूसरा पीस समिट करवाने की इच्छा जाहिर की थी।

https://www.facebook.com/newsthe.newindia/posts/1081839840074479

वहीं जेलेंस्की के साथ बैठक में PM मोदी ने कहा था, ‘भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। मैं कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिला था। तब मैंने मीडिया के सामने उनकी आंख से आंख मिलाकर कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है।’

https://www.instagram.com/p/C_itLEczWqc/?hl=en

Russia Ukraine ढाई साल में कहां पहुंची रूस-यूक्रेन जंग
24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग को ढाई साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच अब तक यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं।

रूस-यूक्रेन जंग में 6 अगस्त 2024 को पहली बार ऐसा हुआ जब यूक्रेन ने रूस में घुसकर उसके कुर्स्क इलाके पर कब्जा कर लिया। तभी से यूक्रेन लगातार रूस पर हमलावर है। RT की रिपोर्ट के मुताबिक 20 दिनों में यूक्रेन के हमलों में रूस के 31 नागरिकों की जान जा चुकी है।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार है, जब रूस की धरती पर किसी विदेशी ताकत ने कब्जा किया हो। यूक्रेन ने दो हफ्ते में रूस के 1263 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने 2024 के 8 महीने में जितने इलाके पर कब्जा किया है, उससे ज्यादा जमीन पर यूक्रेन ने 2 हफ्तों में कब्जा कर लिया है।

Russia Ukraine रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक में मोदी ने कहा, “भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। मैं कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिला था। तब मैंने मीडिया के सामने उनकी आंख से आंख मिलाकर कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है

sheyopur-हरी झंडी दिखाकर नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को किया रवाना

sheyopur-किसानों की समस्या को लेकर दिया धरना

DELHI-शराब नीति केस-केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित

SHEYOPUR-ठगी पीड़ितों को दिलाया जाए तीन गुना भुगतान

SHEYOPUR-बारिश से खराब हुई किसानों की फसलें, मुआवजा दें सरकार

1 thought on “Russia Ukraine-पुतिन बोले- यूक्रेन से बातचीत के लिए राजी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *