delhi-केजरीवाल ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

0
delhi

delhi

delhi-केजरीवाल ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

delhi-आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

delhi-भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

delhi अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया।

उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे। दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्ता परिवर्तन पर भाजपा ने कहा कि मेकओवर ने AAP के दाग नहीं छुपेंगे।

इससे पहले आतिशी मार्लेना को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया। केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर विधायकों ने सहमति जताई।

 

delhi
delhi

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान करते हुए कहा- हमने विषम परिस्थितियों में यह फैसला लिया है। केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला गया। जनता जब तक उन्हें नहीं चुनती, वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

आतिशी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए, दिल्लीवालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे।’

इस बीच, AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘जिसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ाई लड़ी, उसे आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया। भगवान दिल्ली की रक्षा करे। दिल्ली के लिए आज बहुत दुख का दिन है।’

13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’

आतिशी बोलीं- ये हमारे लिए दुख का क्षण

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने दुष्प्रचार किया, फर्जी आरोप लगाए। केंद्र ने अपनी सारी एजेंसीज को उनके पीछे छोड़ दिया। 6 महीने जेल में रखा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रिहा किया। कोर्ट ने केंद्र सरकार की तीखी टिप्पणी भी की। कोई और व्यक्ति होता तो वह तुरंत सीएम की कुर्सी पर बैठ गया होता। केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता का फैसला मानूंगा। ये हमारे लिए दुख का क्षण है। दिल्ली के लोग इस बात का प्रण ले रहे हैं कि अगले चुनाव में वे केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

05:03 PM17 सितम्बर 2024

गोपाल राय बोले- फिर से केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जेल से आने के बाद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि जब तक दिल्ली की जनता दोबारा अपना समर्थन देकर हमें नहीं जिताती, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इसी के तहत उन्होंने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया।

विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। हमने उपराज्यपाल से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द शपथ की तारीख तय की जाए, ताकि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को सहूलियत हो। हम सभी ने ये शपथ ली है कि जल्द से जल्द चुनाव कराकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

04:41 PM17 सितम्बर 2024

केजरीवाल LG विनय सक्सेना के दफ्तर पहुंचे

अरविंद केजरीवाल, आतिशी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों समेत एलजी विनय सक्सेना के दफ्तर पहुंचे।

02:06 PM17 सितम्बर 2024

विधायक दिलीप पांडे बोले- स्वाति मालीवाल भाजपा की स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करती हैं

आम आदमी पार्टी विधायक दिलीप पांडे ने कहा, ‘स्वाति मालीवाल ऐसी महिला हैं जो राज्यसभा में जाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) से टिकट लेती हैं लेकिन अपने बयानों के लिए भाजपा की स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म या हया है तो उन्हें अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए और आप का टिकट भी छोड़ देना चाहिए। अगर उन्हें राज्यसभा में बने रहना है तो उन्हें भाजपा से टिकट मांगना चाहिए।’

01:17 PM17 सितम्बर 2024

आतिशी बोलीं- मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा

मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए दिल्लीवालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे।

01:16 PM17 सितम्बर 2024

आतिशी बोलीं- चुनाव तक एक ही उद्देश्य, केजरीवाल को फिर से CM बनाना

मैं चुनाव तक मुख्यमंत्री होने के नाते एक ही उद्देश्य से काम करूंगी कि केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। मेरा एक ही मकसद रहेगा। भाजपा एलजी के जरिए दिल्ली के खिलाफ षड्यंत्र रचेगी। मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा की कोशिश करूंगी।

01:15 PM17 सितम्बर 2024

आतिशी बोलीं- दिल्ली आज केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र से गुस्से में है

कल शाम मुझे एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि केजरीवाल बेटे की तरह है और उसे इतना परेशान किया। वो रोने लगीं और कहने लगीं कि मैं घर-घर जाऊंगी और कहूंगी कि केजरीवाल को ही मुख्यमंत्री बनाना। दिल्ली आज गुस्से में है और केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र से गुस्सा है। उन्हें पता है कि केजरीवाल सीएम नहीं रहे तो फ्री बिजली नहीं मिलेगी, सरकारी स्कूल बदहाल हो जाएंगे, अस्पतालों में अच्छा इलाज नहीं मिलेगा, मोहल्ला क्लिनिक बंद हो जाएगी, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा बंद हो जाएगी। उन्होंने देखा है कि 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है, किसी एक में भी फ्री बिजली, बस यात्रा नहीं दे पाते हैं।

01:12 PM17 सितम्बर 2024

आतिशी बोलीं- भाजपा 2 साल से केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र रच रही

भाजपा ने 2 साल से केजरीवालजी के खिलाफ षड्यंत्र रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी, ऐसा आदमी जो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकता है। ऐसे आदमी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, सीबीआई-ईडी को पीछे छोड़ दिया। 2 महीने तक जेल में रखा। सुप्रीम कोर्ट ने हमें जमानत दी। केंद्र सरकार और एजेंसियों के मुंह पर तमाचा मारा। कहा कि एजेंसियां कैद में तोते की तरह हैं। अरविंद केजरीवालजी ने वो किया, जो देश तो छोड़िए, दुनिया में किसी नेता ने नहीं किया हो। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला काफी नहीं, मैं जनता की अदालत में जाऊंगा। दिल्ली की जनता कहेगी कि मैं ईमानदार हूं तो मैं कुर्सी पर बैठूंगा।

01:09 PM17 सितम्बर 2024

आतिशी बोलीं- मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं

मैं सबसे पहले अपने गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। यह सिर्फ अरविंद जी की सरकार में हो सकता है, जिन्होंने फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन को सीएम बनाया। मैं सुखी हूं कि उन्होंने मुझे सीएम बनाया। दुख भी है कि मेरे बड़े भाई अरविंदजी आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता, हमारी जनता की तरफ से कहना चाहती हूं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है।

दिल्ली AAP विधायक दल की नेता और नई CM के तौर पर आतिशी के चुने जाने के बाद दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ‘सभी ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर सहमति जताई।’ भाजपा के डमी CM के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘आरोप लगाना भाजपा का काम है।’

12:38 PM17 सितम्बर 2024

स्वाति मालीवाल ने कहा- भगवान दिल्ली का भला करे

स्वाति मालीवाल ने कहा- जिसके परिवार ने अफजल गुरु के लिए लड़ाई लड़ी, उसे आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे। दिल्ली के लिए आज बहुत दुख का दिन।

12:19 PM17 सितम्बर 2024

पीयूष गोयल बोले- सीएम बदलने से भाग्य नहीं बदलने वाला

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बदल दिया है, इससे आम आदमी पार्टी का भाग्य नहीं बदलने वाला। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अनिच्छा से सीएम बनाया। मनीष सिसोदिया के दबाव के कारण वे मनचाहा सीएम नहीं बना पाए। मनीष सिसोदिया के कारण ही उन्हें सारे विभाग दिए गए। उनके दबाव में ही आतिशी को सीएम बनाया गया है। चेहरा बदल गया है लेकिन भ्रष्ट चरित्र जस का तस है और दिल्ली की जनता जवाब मांगेगी…”

12:15 PM17 सितम्बर 2024

AAP ने कहा- नवंबर तक कराए जाएं विधानसभा चुनाव

गोपाल राय ने कहा, “जिस तरह भाजपा ने देश के पीएम ने षड्यंत्र करके, एजेंसियों का दुरुपयोग करके दिल्ली की सरकार और आम आदमी पार्टी को तोड़ने का अभियान चलाया। उस अभियान को तोड़ते हुए हमने अपना काम जारी रखा। इन्होंने कोशिश की केजरीवाल जेल में इस्तीफा दें, लेकिन उन्होंने जेल में इस्तीफा नहीं दिया। केजरीवाल ने सरकार चलाई। उनकी ताकत ईमानदारी है। उन्होंने वो काम किया, जो आज देश में कोई राज्य सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने फैसला किया कि सुप्रीम अदालत ने हमें जेल से बाहर कर दिया है, लेकिन जब तक दिल्ली की जनता दोबारा चुनकर उन्हें नहीं भेजती, वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ कि चुनाव नवंबर तक कराए जाएं।”

11:56 AM17 सितम्बर 2024

भाजपा नेता बांसुरी और मनोज तिवारी ने दी बधाई

आतिशी को सीएम बनाए जाने पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने बधाई दी, लेकिन उन्होंने कहा कि सीएम बदलने से कुछ बदलने वाला नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी को बधाई हो, हम भी चुनाव के लिए तैयार हैं।

10:51 AM17 सितम्बर 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- चेहरा बदल सकते हैं, चरित्र नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि AAP के नेता पार्टी का कायाकल्प करने की कोशिश कर रहे हैं। वे भूल जाते हैं कि वे पार्टी का चेहरा बदल सकते हैं, लेकिन चरित्र नहीं। वे अपने चरित्र पर लगे भ्रष्टाचार के काले दागों को नहीं धो सकते। दिल्ली की जनता के लिए चुनाव में एकमात्र मुद्दा अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार होगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठता है क्योंकि जनादेश अरविंद केजरीवाल का है।

जनता ने अरविंद केजरीवाल को चुना है। जब तक जनता उन्हें दोबारा नहीं चुनेगी, तब तक वे CM की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। चुनाव होने तक हममें से कोई एक उस कुर्सी पर बैठेगा।

10:19 AM17 सितम्बर 2024

केजरीवाल ने इस्तीफा क्यों दिया, 3 बातें…

1. मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन पावर नहीं दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी कि वे CM ऑफिस नहीं जाएंगे और न ही किसी फाइल पर साइन करेंगे। यानी जेल से बाहर आने और मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पास पावर नहीं रही।

2. सिर्फ 5 महीने का कार्यकाल बचा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है। यानी सरकार के पास चुनाव में सिर्फ 5 महीने ही बचे हैं। इस दौरान सरकारें लोक-लुभावन चुनावी फैसले लेती हैं। केजरीवाल कोर्ट की शर्तों में बंधे हैं। जेल से छूटने के बाद केजरीवाल के साथ सहानुभूति है। दो-तीन महीने पहले दिल्ली में चुनाव की मांग कर केजरीवाल इसे भुनाना चाहेंगे।

3. ईमानदार नेता की छवि को मजबूत करेंगे दिल्ली शराब नीति केस में नाम आने और गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग कर रहे थे। इस्तीफा देने के बाद वे भाजपा नेताओं को सीधे कह सकेंगे कि सिर्फ आरोप रहते उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। अब उनकी ईमानदारी का फैसला जनता करेगी।

10:17 AM17 सितम्बर 2024

केजरीवाल इस्तीफे के बाद क्या करेंगे

केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से भले हट जाएं, लेकिन वे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक बने रहेंगे। इस्तीफे के बाद उनका पूरा फोकस हरियाणा विधानसभा चुनाव पर होगा। वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए फुल टाइम प्रचार कर पाएंगे। AAP कांग्रेस से गठबंधन पक्का नहीं होने के बाद सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल खुद हरियाणा में सिरसा जिले के सिवानी गांव के रहने वाले हैं।

इसके बाद वे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर फोकस करेंगे। झारखंड में आप झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।मुख्यमंत्री रहते कई विवादों में जुड़ा केजरीवाल का नाम, शराब नीति घोटाला सबसे चर्चित

  • खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने का आरोप : मार्च 2024 में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इसके बाद वीके सक्सेना ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की। हालांकि आप ने आरोपों का खंडन किया था।
  • दिल्ली शराब नीति घोटाला : 2021 में केजरीवाल सरकार नई शराब नीति लाई। जुलाई 2022 में LG ने इसमें गड़बड़ी बताते हुए CBI जांच की सिफारिश की। अगस्त 2022 में ED-CBI ने केस दर्ज किए। केजरीवाल को ED और CBI ने गिरफ्तार किया, उन्हें घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। जुलाई में ED और सितंबर में CBI केस में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। वे करीब 177 दिन तिहाड़ जेल में रहे।
  • अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग : 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कंट्रोल का अधिकार दिल्ली सरकार को दिया। साथ ही कहा कि दिल्ली LG राज्य सरकार की सलाह पर ही काम करेंगे। यह आदेश आने के कुछ देर बाद CM अरविंद केजरीवाल ने सर्विस सेक्रेटरी आशीष मोरे को हटा दिया था। LG ने आशीष मोरे के खिलाफ लिए गए इस फैसले पर रोक लगा दी है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
  • ठग सुकेश का दावा- प्रोजेक्ट के बदले तोहफे दिए: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली LG सक्सेना को लिखी चिट्ठी में कहा है कि उसने करोलबाग में एक प्रोजेक्ट दिलाने के गिफ्ट के तौर पर घर के रिनोवेशन के लिए फर्नीचर भेजा था। इसमें राल्फ लॉरेन और विजनायर ब्रांड का फर्नीचर भी शामिल था। इसके अलावा 90 लाख रुपए की चांदी की क्रॉकरी भी उन्हें दी।मुख्यमंत्री रहते कई विवादों में जुड़ा केजरीवाल का नाम, शराब नीति घोटाला सबसे चर्चित
    • खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने का आरोप : मार्च 2024 में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इसके बाद वीके सक्सेना ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की। हालांकि आप ने आरोपों का खंडन किया था।
    • दिल्ली शराब नीति घोटाला : 2021 में केजरीवाल सरकार नई शराब नीति लाई। जुलाई 2022 में LG ने इसमें गड़बड़ी बताते हुए CBI जांच की सिफारिश की। अगस्त 2022 में ED-CBI ने केस दर्ज किए। केजरीवाल को ED और CBI ने गिरफ्तार किया, उन्हें घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। जुलाई में ED और सितंबर में CBI केस में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। वे करीब 177 दिन तिहाड़ जेल में रहे।
    • अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग : 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कंट्रोल का अधिकार दिल्ली सरकार को दिया। साथ ही कहा कि दिल्ली LG राज्य सरकार की सलाह पर ही काम करेंगे। यह आदेश आने के कुछ देर बाद CM अरविंद केजरीवाल ने सर्विस सेक्रेटरी आशीष मोरे को हटा दिया था। LG ने आशीष मोरे के खिलाफ लिए गए इस फैसले पर रोक लगा दी है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
    • ठग सुकेश का दावा- प्रोजेक्ट के बदले तोहफे दिए: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली LG सक्सेना को लिखी चिट्ठी में कहा है कि उसने करोलबाग में एक प्रोजेक्ट दिलाने के गिफ्ट के तौर पर घर के रिनोवेशन के लिए फर्नीचर भेजा था। इसमें राल्फ लॉरेन और विजनायर ब्रांड का फर्नीचर भी शामिल था। इसके अलावा 90 लाख रुपए की चांदी की क्रॉकरी भी उन्हें दी।

      https://youtu.be/qnUN_vUEXHo  

    • https://www.instagram.com/reel/C_-
    • xDOGu03L/ https://x.com/i/status/1835681383026487552

    https://www.facebook.com/newsthe.newindia/posts/1088960379362425

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *