Site icon NBS LIVE TV

बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का संसद में प्रदर्शन

special report

special report

संसद मानसून सत्र का दूसरा दिन:बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का संसद में प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित *

https://youtu.be/VenQh0VgpF0

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा किया। विपक्षी सांसदों की मांग है कि पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सदन में चर्चा हो। PM इन पर जवाब दें। लोकसभा- राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित है।

वहीं, बिहार वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई सांसद शामिल हुए।

दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले संसद भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्री भी शामिल हुए। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने भी मीटिंग की।*
मानसून सत्र 32 दिन चलेगा

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक यानी कुल 32 दिन चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।

केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।

पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम इसका विरोध करके बार-बार बोल रहे हैं कि यह गलत है।
12:13 PM22 जुलाई 2025

राज्यसभा BAC की बैठक आज शाम 5:30 बजे होगी

उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के बीच आज शाम साढ़े पांच बजे राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। उपसभापति हरिवंश नरायण इसकी अध्यक्षता करेंगे।

12:10 PM22 जुलाई 2025

उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा मंजूर हुआ

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान पीठासीन घनश्याम तिवाड़ी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति का इस्तीफा मंजूर हो गया है।

11:49 AM22 जुलाई 2025

RJD सांसद मनोज झा बोले- लोकतंत्र में मतदाता महफूज नहीं है

बिहार चुनाव पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा- अगर लोकतंत्र में मतदाता सुरक्षित नहीं है, तो लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के सांसद बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले संसद भवन में I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई सांसद शामिल हुए।मानसून सत्र के पहले दिन की 4 बड़ी बातें…

https://www.facebook.com/share/p/1CLnRSgeLs/

  1. लोकसभा 4 बार स्थगित: विपक्ष ने लोकसभा में पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा किया। विपक्षी दलों की मांग थी कि सरकार का प्रमुख होने के नाते प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर जवाब दें। इसके चलते लोकसभा 4 बार स्थगित हुईं।
  2. स्पीकर को जस्टिस वर्मा को हटाने ज्ञापन सौंपा: जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के संबंध में स्पीकर ओम बिरला को ज्ञापन सौंपा गया। लोकसभा में 145 और राज्यसभा में 63 सांसदों ने वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।
  3. बिल ऑफ लैडिंग बिल, 2025 पास: राज्यसभा से बिल ऑफ लैडिंग बिल, 2025 पास हुआ। यह 1856 के भारतीय बिल्स ऑफ लैडिंग एक्ट की जगह लेगा। यह बिल समुद्री रास्ते से भेजे गए सामान के लिए एक पक्का डॉक्यूमेंट (बिल ऑफ लैडिंग) प्रदान करता है, जो यह साबित करता है कि सामान जहाज पर लदा हुआ है। बिल मार्च में लोकसभा से पास हुआ था।
  4. नए इनकम टैक्स बिल पर कमेटी ने सुझाव दिए: इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की गई। कमेटी ने सुझाव दिए कि वित्त मंत्रालय व्यक्तिगत करदाताओं को बिना किसी जुर्माने के तय तारीख के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करके TDS रिफंड लेने की अनुमति दे। साथ ही रिलीजियस कम चैरिटेबल ट्रस्ट को मिलने वाले गुमनाम दान को टैक्स से छूट दी जाए। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।
Exit mobile version