...

लेह में शहीद एमपी के हरिओम का अंतिम संस्कार

0
special report

special report

लेह में शहीद एमपी के हरिओम का अंतिम संस्कार:राजगढ़ में बेटे की पार्थिव देह को देख बेसुध हुए पिता; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
लद्दाख के लेह में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हुए मध्यप्रदेश के राजगढ़ के अग्निवीर हरिओम नागर (22) का अंतिम संस्कार मंगलवार को पैतृक गांव टूटियाहेड़ी में हुआ। शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
शहीद बेटे की पार्थिव देह को देख पिता दुर्गा प्रसाद नागर बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सहारा देकर बिठाया। वे रोते बिलखते रहे। शहीद हरिओम नागर की पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई बालचंद नागर ने मुखाग्नि दी।
सुबह करीब 9:30 बजे सेना के वाहन से बोड़ा नाका पर पार्थिव शरीर लाया गया था। 21 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा शुरू हुई। राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ यात्रा चली। 6 किलोमीटर लंबे काफिले में स्कूली बच्चों समेत हजारों लोग शामिल हुए। 4 हजार से ज्यादा गाड़ियां चलीं, इनमें करीब 3 हजार बाइक और एक हजार चार पहिया वाहन थे। यात्रा में सांसद रोडमल नागर और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
रविवार को ड्यूटी के दौरान एक बड़े पहाड़ के टूटकर गिरने से अग्निवीर हरिओम नागर की मौके पर ही जान चली गई थी। शहीद की पार्थिव देह सोमवार को फ्लाइट से भोपाल लाई गई, जहां से सेना के वाहन से सोमवार रात को ही पचोर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.