Site icon NBS LIVE TV

राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी nbs

shyopur

shyopur

राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,अब तक 7 मौत:28 मासूम गंभीर घायल, छात्रा बोली- पहले कंकड़ गिरे, लेकिन टीचर ने ध्यान नहीं दिया

https://youtu.be/DuWI-ORD5tw

झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने अब तक7 बच्चों की मौत हुई है, 9 अब भी गंभीर घायल हैं। जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलदा सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह एक क्लासरूम ढह गया।

https://x.com/i/status/1948884321663943014

इसमें पढ़ाई कर रहे 35 बच्चे दब गए थे। गंभीर घायलों को झालावाड़ जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसे को लेकर दो टीचर्स पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1Av1rQaA3v/

स्कूल में मौजूद एक स्टूडेंट ने बताया कि छत गिरने से पहले कंकड़ गिर रहे थे। इसकी जानकारी टीचर का भी दी थी, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

मनोहरथाना हॉस्पिटल के अनुसार 5 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है।

Exit mobile version