Site icon NBS LIVE TV

nbs 24×7 live tv-मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश हाईवे बंद

special report

special report

मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश हाईवे बंद:

हिमाचल में 700 से ज्यादा मकान-दुकान जमींदोज

13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

https://t.co/z0hnLx6INM

मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से शनिवार को बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई।

अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोले गए। इससे यहां पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक राज्य में शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं।

हिमाचल में इस सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए। वहीं, 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा।

राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

शनिवार को रुद्रप्रयाग में रात भर से जारी बारिश के कारण 1600 से ज्यादा चारधाम तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बारिश के कारण पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए और गौरीकुंड के पास केदारनाथ जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। अभी भी 700 तीर्थयात्रियों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।

इधर, ओडिशा सरकार ने शनिवार को बालासोर, भद्रक और जाजपुर के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है। कई नदियां उफान पर हैं, इसलिए निचले इलाकों से लोगों को निकालने को कहा गया है। जलाका और बैतरणी नदी का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुका है, जबकि बालासोर में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

दक्षिणी राज्य केरल में अगले 5 दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही रविवार तक 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तेज हवाओं और समुद्र में उथल-पुथल के कारण 30 जुलाई तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने से मना किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में भी 29 जुलाई तक चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोलकाता में 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण गंगा उफान पर है। सड़क पर भरे पानी के बीच एक शख्स ने पत्नी को गोद में उठाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी से जबलपुर मार्ग पर जोगितिकरिया पुल भारी बारिश के कारण पानी में डूब गया। SDRF की टीम मौके पर है।

गुजरात में मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। रविवार के लिए 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन 9 जिलों में अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, खेड़ा, सुरेंद्रनगर और पाटण शामिल हैं।

केरल के तटीय शहर कोझिकोड में बारिश के बाद ऊंची लहरें समुद्र तट के पास स्थित एक कैफे की दीवार से टकराईं।

ओडिशा के भद्रक में बैतरणी नदी अखुआपाड़ा में खतरे के निशान को पार कर गई है। जाजपुर तथा भद्रक जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। शनिवार को राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात हुई। कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 1 से 6 इंच तक पानी बरसा। धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिले की स्कूलों-आंगनबाड़ियों में 28 से 30 जुलाई तक छुट्टी घोषित की है।

Exit mobile version