जयपुर में सीएम ऑफिस-एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेल किया
लिखा- एक-दो घंटे में दोनों जगह धमाके होंगे
जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर लिखा गया- एक से दो घंटे बाद सीएम ऑफिस और एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा।
इसके बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में आया। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की गई, हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमों ने छानबीन की। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी एंटी बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है।राजस्थान के सीएम के ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई।शनिवार के जयपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…5 दिन पहले स्कूल को मिली थी धमकी
करीब 5 दिन पहले जयपुर के माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल (MGPS ) को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एहतियातन स्कूल की बिल्डिंग से 3500 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया था। जांच मे कुछ भी नहीं मिला था।

