...

लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित:

0
NBS LIVE T V

NBS LIVE T V

लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित:

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई

, विपक्ष का SIR मुद्दे पर हंगामा

https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fyoutu.be%2Ftf4rIWjn3q4%3Ffbclid%3DIwZXh0bgNhZW0CMTEAAR6xvNJxv0FDDCCUGYzxk4hLD4NxoIblXdw1In0x0L5x5unursuocp87m-0FSQ_aem_qVDsOqFi_lRLNVVjkgicLg&h=AT0T9HUbzTqjjUP5PUBFogSRI9_PwOI6yoeYIYrTzqfAEv98cWjeerSTje3ZcG1jc-6DXzB_P_5-emwXyANJ2vO0IAEJyBVW5aYJeKJhRYEuq7XLQ7cP9A4Ja3BJ3X_RJg2HUYoK_C0ggw_C1A&__tn__=H-R&c[0]=AT0VXyEkQbymCzHROEAwHlc-8Bwy_056JI7dHCf3fH71SHl9Je1apz_USC4UeS0GdJ8h71ObzYvp8dHOijyrN2ym-xv46LMiQyCr0CG_7YL1LcutElx5rFj31aes5ej4JY5O95Whg4Fi2eiXeRWYPuGeLoFdJI6ABbxUfd614Fg

https://t.co/waZ555OkF5

संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई। लोकसभा में बहस के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि विपक्ष के SIR मुद्दे पर हंगामे के चलते सदन को 2 बार स्थगित किया गया।

PM मोदी संसद पहुंच गए हैं। सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बहस की शुरुआत करनी है। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे।

विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद सरकार से सवाल करेंगे। विपक्षी सांसद मानसून सत्र के पहले दिन से ही पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रम्प का सीजफायर दावा पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 25 जुलाई को बताया था कि मानसून सत्र का पहला हफ्ता हंगामे में चल गया। ऐसे में अब तक सभी पार्टियों ने मिलकर तय किया है कि सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर स्पेशल सेशन होगा। अगले दिन मंगलवार को राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर 16 घंटे की बहस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.