Site icon NBS LIVE TV

हिमाचल में बादल फटा ,घरों में घुसा मलबा ,राजस्थान के 12 जिलों में स्कूल बंद

shyopur

shyopur

हिमाचल में बादल फटा,

घरों में घुसा मलबा:

एमपी में भोपाल समेत 34 जिलों में

बहुत भारी बारिश का अलर्ट;

राजस्थान के 12 जिलों में स्कूल बंद

https://youtu.be/YMtQTEnwliw

https://t.co/PKaGMR3HFs

https://www.facebook.com/share/v/16F11cZ4rh/

देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी में भोपाल 34 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लापता है। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। भूस्खलन और पानी के तेज बहाव से कई घरों में मलबा घुस गया।

राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों पर नाव चल रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। चेतावनी के चलते 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

Exit mobile version