Site icon NBS LIVE TV

देवघर में बस-ट्रक भिड़े, 6 कांवड़ियों की मौत

special report

special report

देवघर में बस-ट्रक भिड़े, 6 कांवड़ियों की मौत

इनमें 4 बिहार के; ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा

100 मीटर बिना ड्राइवर के बिना चली बस

https://youtu.be/ywUVkx6pu44 

https://t.co/oylI74tQBp

https://external.fdel37-1.fna.fbcdn.net/emg1/v/t13/120574518691522660?url=https%3A%2F%2Fi.ytimg.com%2Fvi%2FywUVkx6pu44%2Fmaxresdefault.jpg%3Fsqp%3D-oaymwEmCIAKENAF8quKqQMa8AEB-AH-CYAC0AWKAgwIABABGH8gEygUMA8%3D%26rs%3DAOn4CLAWbDGUbPwAabb6yIRc3bEI4XeLIw&fb_obo=1&utld=ytimg.com&stp=c0.5000×0.5000f_dst-jpg_flffffff_p500x261_q75_tt6&_nc_gid=NlXcJyp2-kMSD4MvWK9N1w&_nc_oc=AdmNhdPtj1SRUZ1Rk_FnOgH4SM43fwIQrqu9nLa-neAFbLfrVNwYInPxnOsVSeEqhMc&ccb=13-1&oh=06_Q3-1AePBm5Pi3XvzWjNc3aD_JDrjynmDTp6bkr7nmdMPp2Ss&oe=688C6843&_nc_sid=215617

देवघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। 24 कांवड़िए घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया। कांवड़ियों के झोले और सामान बस में लटके दिख रहे हैं।

हादसे में बस का ड्राइवर सीट समेत नीचे गिर गया। 100 मीटर तक बस बिना ड्राइवर के चली।

देवघर DC नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया- ‘सुबह लगभग 05:30 बजे मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस हादसा हुआ है। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 24 लोग घायल हैं। 8 घायलों का AIIMS में इलाज चल रहा है। बाकी लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं।’

हालांकि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी। न्यूज एजेंसी ने भी सांसद के हवाले से 18 लोगों की मौत की बात कही थी।

PM मोदी, CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है।

Exit mobile version