तेजस्वी बोले-मेरा और पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से कटा
चेक किया- लिस्ट में 416 नंबर पर तेजस्वी
445 पर राजश्री का नाम
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। इसकी जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।
उन्होंने कहा, ‘BLO आई थीं और हमारा सत्यापन करके गई हैं। फिर भी मतदाता सूची में नाम नहीं है।’
वहीं जब दैनिक भास्कर ने पूछा कि आपकी पत्नी का वोटर ID कार्ड बना है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘जब मेरा ही नहीं बना तब मेरी पत्नी का कैसे बन जाएगा।’ उन्होंने आयोग से ये भी पूछा कि ‘अब मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा।’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने अपना वोटर आईडी कार्ड जारी किया। वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए EPIC नंबर डाला, जिसके रिजल्ट में लिखा आया- NO RECORDS FOUND। तेजस्वी ने ये पूरी प्रोसेस स्क्रीन पर दिखाई।

