...

nbs live tvकश्मीर के कुलगाम में दो आतंकी ढेर

0
shyopur

shyopur

कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकी ढेर

इनमें से एक हिट-लिस्ट में था

पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने 14 नाम जारी किए थे

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों के शव भी बरामद हुए हैं। एक आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई है। हालांकि, दूसरे का नाम सामने नहीं आया है।

https://t.co/gnCLtF3wby

https://t.co/glqEshMvIh

https://www.facebook.com/share/p/1AsytaKmv6/

हारिस आज सुबह मारा गया था, जबकि दूसरा आतंकी दोपहर में मारा गया। हारिस सी-कैटेगरी का आतंकी था। वह उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल रात से मुठभेड़ शुरू हुई थी। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ‘ऑपरेशन अखल’ को अंजाम दे रहे हैं। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.