धराली त्रासदी- मदद पहुंचने में 4 दिन और लगेंगे

0
special report

special report

धराली त्रासदी- मदद पहुंचने में 4 दिन और लगेंगे

80 एकड़ में फैले मलबे को हटाने के लिए 3 जेसीबी

100-150 लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तरकाशी के धराली गांव में हुए हादसे का आज चौथा दिन है। अभी भी 100 से 150 लोग लापता हैं, वे मलबे में दबे हो सकते हैं।

पूरी तरह से रेस्क्यू शुरू होने में 4 दिन और लग सकते हैं।

धराली गांव के 80 एकड़ में 20 से 50 फीट तक मलबा फैला है। इसे हटाने के लिए सिर्फ 3 जेसीबी मशीनें हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश के लिए हाईटेक थर्मल सेंसिंग उपकरण और बड़ी मशीनें चाहिए, लेकिन ये सामान 60 किमी दूर भटवाड़ी में 2 दिन से अटका हुआ है।

उत्तरकाशी से गंगोत्री तक एक ही सड़क है, जो धराली से गुजरती है। हर्षिल से धराली की 3 किमी की सड़क 4 जगह पर 100 से 150 मीटर तक खत्म हो चुकी है। भटवाड़ी से हर्षिल तक तीन जगह लैंडस्लाइड और एक पुल टूटा है। ऐसे में धराली तक सड़क खुलने में 3-4 दिन और लग सकते हैं।

उत्तरकाशी जिले के धराली में 5 अगस्त को दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया था। अब तक 5 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। इनमें 3 पुरूष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है।

इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शरोद नाले में बादल फटा है। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शरोद नाले से सटे बरोगी नाले का वाटरलेबल बढ़ गया है। लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद है।

यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया।हापुड़ के धौलाना में शनिवार सुबह बारिश में नहा रहे एक बच्चे पर बिजली गिर गई। हादसे में 14 साल के आतिफ की मौत हो गई।हापुड़ के धौलाना में शनिवार सुबह बारिश में नहा रहे एक बच्चे पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 14 साल के आतिफ की मौत हो गई। घटना CCTV में कैद हो गई। पिता जुल्फिकार ने बताया- आतिफ कक्षा 6 में पढ़ता था। हल्की बारिश में वह घर के बाहर नहा रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी।दिल्ली के हरि नगर में दीवार गिरने की घटना पर एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने कहा-यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियां हैं जहां कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। 8 लोग फंस गए थे जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। हमें नहीं पता कि कितने लोग मारे गए, लेकिन 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हमने इन झुग्गियों को खाली कराया है।राजस्थान के करौली में डेढ़ घंटे तक हुई रिमझिम बारिश

करौली जिले में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। घने बादल छा गए और सुबह 7 बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। साढ़े 8 बजे तक बरसात होती रही।

बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

रक्षाबंधन के मौके पर जिले में पतंगबाजी की वर्षों पुरानी परंपरा है। अचानक हुई बारिश से पतंगबाज मायूस हो गए। कुछ समय बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। फिर वे पतंगबाजी का आनंद लेने लगे।टोंक के बीसलपुर बांध से आज (शनिवार) पांचवें दिन भी एक गेट को 0.25 मीटर (25 सेंटीमीटर) खोलकर प्रति सेकेंड 1503 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।जौनपुर में भारी बारिश के चलते रेस्टोरेंट पलभर में ढह गया। घटना के दौरान रेस्टोरेंट बंद था। लॉ पीनोज पिज्जा नाम से रेस्टोरेंट वाजिदपुर के पास बने V2 शॉपिंग मॉल के बगल में था।अयोध्या में लखनऊ हाईवे पर बारिश की वजह से ओवरब्रिज धंस गया। ओवरब्रिज 6 महीने पहले 150 करोड़ रुपए की लागत से ही बना था। एनएचएआई के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत कराई गई है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से यह स्थिति बनी। अब ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसा न हो।चंदौली में शुक्रवार देर रात बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुधवारे गांव निवासी शिवमूरत और जयहिंद के रूप में हुई है।मध्य प्रदेश के अब तक 28.8 इंच बारिश, ये कुल बारिश का 78%

मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर अब तक 28.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल बारिश का 78 प्रतिशत है। जून-जुलाई में स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अब तक 34 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। इसमें भी पूर्वी हिस्सा जैसे- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग ठीक है।

इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं है। इंदौर संभाग के 8 में से 5 जिले ऐसे हैं, जहां 13 इंच से कम पानी गिरा है। सिर्फ अलीराजपुर और झाबुआ में ही 20 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। दूसरी ओर, ग्वालियर में सबसे ज्यादा 35 इंच बारिश हो चुकी है। यहां कुल बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। जबलपुर और भोपाल की तस्वीर भी बेहतर है।छत्तीसगढ़ में अब तक 665.8 mm बारिश हुई

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 665.8 mm बारिश हो चुकी है। बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1094.5 मिमी वर्षा हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 328.4 मिमी पानी बरसा है।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 582.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 557.5 मि.मी., गरियाबंद में 499.8 मि.मी., महासमुंद में 538.2 मि.मी. और धमतरी में 505.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 675.8 मि.मी., मुंगेली में 680.4 मि.मी., रायगढ़ में 799.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 867.3 मि.मी., कोरबा में 710.3 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 633.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 597.3 मि.मी., सक्ती में 729.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 507.9 मि.मी., कबीरधाम में 473.4 मि.मी., राजनांदगांव में 553.3 मि.मी., बालोद में 592.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 791.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 453.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।राजस्थान में आज अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। आज करौली के टोडाभीम, हिंडौन सहित कई इलाकों में सुबह 5 से छह बजे तक रिमझिम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के झालरापाटन में 24MM दर्ज की गई। झालावाड़ शहर में 23, बारां के छबड़ा में 17, अटरू में 7, छीपाबड़ौद में 6 और कोटा के कानावास में 2MM वर्षा रिकॉर्ड हुई है।समस्तीपुर जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मोहनपुर और मोहिउद्ददीन नगर में करीब 35 गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। दियारा क्षेत्र से लोगों का पलायन जारी है।

महोबा में मूसलाधार बारिश से चरखारी ब्लॉक के बसौठ गांव में शुक्रवार को एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसमें महज छह सेकेंड में मकान के धराशायी होने और धूल के गुबार उठने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

हादसे के समय रास्ते से कोई नहीं गुजर रहा था। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। यह मकान गांव के पूर्व प्रधान रामदास गुप्ता का था।छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक सभी 5 संभाग में बारिश जारी रहेगी। पिछले 36 घंटे में प्रदेश में बहुत तेज बारिश देखने को नहीं मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सरगुजा, बस्तर समेत 22 जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अगस्त की बात करें तो मानसून अब तक बहुत तेज नहीं रहा है। हरियाणा में आज 3 जिलों में तेज बारिश की संभावना है, इन जिलों में फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पटना, सुपौल समेत कई जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को कुल्लू और मंडी जिले में हुई भारी बारिश के बाद हनोणी टनल में तालाब जैसी स्थिति बन गई। लैंडस्लाइड के कारण पानी इकट्ठा होने से वाहन पानी में तैरने लगे। इसके अलावा कई जगहों पर लैंडस्लाइड से सड़कें जाम हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भी कई स्थानों पर बंद है। NHAI की मशीनरी सड़क बहाली में जुटी हुई है।पंजाब में शनिवार को बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन रविवार से तेज बारिश का दौर वापसी कर सकता है। राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। अगस्त में ज्यादा बारिश नहीं हुई, इसलिए इसे रेड जोन में रखा गया है।उत्तर प्रदेश में मानसून जमकर मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि, 32 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।मध्य प्रदेश में आज धूप-बारिश दोनों का असर रहेगा। इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 में से 13 जिलों में तेज धूप खिलेगी। राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 9 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में भी हल्के बादल छाने की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को भी सीधी, मंडला समेत 12 जिलों में बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *