एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

0
special report

special report

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

पार्किंग विवाद में धारदार हथियार से हमला

दोनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हो गई।

यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे जंगपुरा भगोल लेन में हुई।

पुलिस ने बताया कि हुमा के भाई आसिफ कुरैशी का अपने पड़ोस के दो लोगों से मेन गेट के सामने स्कूटर पार्क करने पर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में आसिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आसिफ की पत्नी सायनाज कुरैशी और परिजन का आरोप है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *