Site icon NBS LIVE TV

मानसून सत्र का 15वां दिन:लोकसभा दोपहर 3 बजे तक

special report

special report

मानसून सत्र का 15वां दिन:लोकसभा दोपहर 3 बजे तक

राज्यसभा 11 अगस्त तक के लिए स्थगित

विपक्ष का SIR के मुद्दे पर हंगामा जारी

संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 15 वां दिन है। आज भी विपक्ष ने संसद के बाहर और लोकसभा-राज्यसभा में बिहार SIR पर चर्चा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सुबह 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही 11.22 तक ही चल सकी, विपक्ष के हंगामे के कारण स्पीकर ओम बिरला ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन 10-11 मिनट की कार्यवाही ही हो सकी, स्पीकर ने दोपहर 3 बजे तक लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

इधर, राज्यसभा में भी विपक्ष ने हंगामा किया। पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित किया गया। इसके बाद 12 बजे फिर से कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। बाद में सदन को 11 अगस्त की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Exit mobile version