Site icon NBS LIVE TV

भारतीय नौसेना का अरब सागर में युद्धाभ्यास

special report

special report

भारतीय नौसेना का अरब सागर में युद्धाभ्यास आज से

पाकिस्तान अपने इलाके में करेगा फायरिंग ड्रिल

ऑपरेशन सिंदूर के 4 महीने बाद शक्ति प्रदर्शन

भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं सोमवार को एक ही समय पर अरब सागर में युद्ध अभ्यास करेंगी। यह ड्रिल अगले कुछ दिनों तक चलेगी।

हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों देशों के कौन-कौन से युद्धपोत अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

डिफेंस सोर्स ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे। दोनों देशों ने अरब सागर में अपनी-अपनी सीमाओं में ड्रिल के लिए नोटिस टु एयरमैन (NOTAM) जारी किया है।

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देश अपने-अपने इलाकों में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नौसेना गुजरात के पोरबंदर और ओखा में ड्रिल करेगी। इससे करीब लगभग 60 नॉटिकल मील (111 किलोमीटर) दूर पाकिस्तान का अभ्यास होगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा

भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। सेना ने कहा था कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इनमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था।

इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा था। हालांकि 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था। लेकिन तनाव की स्थिति अब भी बनी हुई है।

Exit mobile version