Site icon NBS LIVE TV

मुंबई में भारी बारिश स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

special report

special report

मुंबई में भारी बारिश स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

लोकल ट्रेन और फ्लाइट्स डिले

इंदौर में बारिश से दीवार गिरी, 3 की मौत

मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश जारी है। कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

मुंबई में मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे बहुत ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट की फ्लाइट्स औसतन 54 मिनट देर से उड़ रही हैं। लोकल ट्रेन भी 15 से 20 मिनट देर से चल रही हैं।

MP के इंदौर में सोमवार दोपहर भारी बारिश से निर्माणाधीन पानी की टंकी की दीवार गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं और जांच की बात कही है।

इधर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। हिमाचल में 3 दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रदेश की 400 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगहों से बहने और टूटने की वजह से बंद है।

Exit mobile version