गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले

0
shyopur

shyopur

गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले

सुरेंद्रनगर हाईवे पर हुआ हादसा

मरने वालों में 10 महीने की बच्ची भी शामिल

सुरेंद्रनगर जिले के वढवाण-लखतर हाईवे पर रविवार की शाम 2 कारों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें 1 बच्ची समेत 8 लोग जिंदा जल गए।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।हादसे का शिकार हुई दूसरी कार। इसमें भी सवार एक शख्स घायल हो गया।
टक्कर के बाद कार सड़क किनारे जा गिरी
वढवाण पुलिस ने बताया कि यह हादसा वढवाण-लखतर हाईवे पर डेडादरा गांव के पास हुआ। हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हुई। टक्कर के बाद एक कार सड़क किनारे जा गिरी और उसमें आग लग गई। कार से एक व्यक्ति ही गंभीर हालत में बाहर निकल सका, लेकिन अस्पताल जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

सभी मृतक रिश्तेदार थे और कडू से सुरेंद्रनगर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *