Site icon NBS LIVE TV

राज्यसभा में वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा

special report

special report

राज्यसभा में वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा

किसानों के लिए यूरिया रिलीज की मांग को लेकर

विपक्ष का प्रदर्शन, प्रियंका भी शामिल हुईं

लोकसभा और राज्यसभा में वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही बमुश्किल 5 मिनट ही चली।

इसके बाद कार्यवाही को उपसभापति ने दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।

उधर, लोकसभा में भी ऐसे हालात रहे। यहां भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा और नारेबाजी की। सदन में नारेबाजी के बीच स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कुछ सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन हंगामा नहीं रुका। आखिर में कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

इससे पहले सदन के बाहर तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने राज्य में यूरिया की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि सरकार ने तेलंगाना को केवल 5 लाख टन यूरिया दिया है। लेकिन केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक, उन्हें तेलंगाना को अभी 3 लाख टन यूरिया और जारी करना है। वे आंध्र प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों को यूरिया दे रहे हैं, लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है इसलिए वे यूरिया नहीं दे रहे हैं। हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे और जेपी नड्डा के घर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।शिवराज ने कहा- कृषि भवन से नहीं, अब खेत-खलिहान से चलेगी सरकार अखिलेश यादव बोले- हमें प्रगति चाहिए, आरोप-प्रत्यारोप नहीं मिलिंद देवड़ा, विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा शिवराज ने कहा- तमिलनाडु सरकार गरीबों के मकान बनने नहीं दे रही प्रमोद तिवारी बोले- वोट चोरी पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने यूरिया की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Exit mobile version