Site icon NBS LIVE TV

दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग, 4 कर्मियों की मौत

DELHI काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा का पानी

DELHI काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा का पानी

दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग, 4 कर्मियों की मौत

इनमें 3 युवतियां, एक घायल; चार मंजिला

बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर लंच कर रहे थे

दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार दोपहर चार मंजिला एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई।

इस हादसे में शोरूम के 4 कर्मचारियों की मौत हाे गई, जिसमें 3 युवतियां हैं। एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स में आग लगने की सूचना मिली। मोती नगर थाना प्रभारी, दमकल विभाग और अन्य कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।

आग और घने धुएं के कारण तीसरी मंजिल पर स्थित दफ्तर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। एक कर्मचारी ने बताया कि घटना के समय ये पांचों कर्मचारी लंच के लिए तीसरी मंजिल पर गए थे। उस समय शोरूम में करीब 30 कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे।घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटे पुलिस और दमकलकर्मी।
शोरूम का कर्मी बोला- घना धुआं था, कुछ दिखाई नहीं दे रहा था
दुकान के एक कर्मचारी सुमित ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि लंच का समय था। हम बातें कर रहे थे, हंस रहे थे। अचानक, हमें चटकने की आवाज सुनाई दी और फिर लाइट चली गई। शॉर्ट सर्किट हुआ था। कमरे में धुआं भरने लगा। आग सबसे पहले चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी।

सुमित के अनुसार, आग लगने पर अफरातफरी मच गई। ग्राउंड फ्लोर और पहले फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी जल्दी से जान बचाकर भागे। हालांकि, दूसरी और तीसरी मंजिल पर अफरातफरी मच गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। धुआं घना था, कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

किसी का ध्यान नहीं रहा कि 5 कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर हैं। जब तक उन्हें आग की जानकारी मिली, आग पूरे दफ्तर में फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीसरी मंजिल से पांचों व्यक्तियों को निकाला।

आग में झुलसने और दम घुटने से 4 कर्मियों की मौत हुई
कैट्स एम्बुलेंस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पायल (25), आयुषी (22), अमनदीप कौर (21) और सेल्समैन रवि (28) को मृत घोषित कर दिया गया। आग और धुएं के कारण चारों की मौत झुलसने और दम घुटने से हुई। एक अन्य कर्मचारी संदीप का इलाज जारी है।

पश्चिम जिला डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि आग पर शाम 4:10 बजे काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

Exit mobile version