मोदी बोले-दुनिया की नजरें ही नहीं-भरोसा भी भारत पर
जापानी PM ने कहा- भारतीय टैलेंट और
जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने
PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया।
मोदी ने अपने भाषण में भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है।
मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
मोदी से पहले जापान के PM इशिबा ने कहा कि भारतीय टैलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने है।बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।
PM मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।
उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।PM मोदी के जापान दौरे का एजेंडा
100 से ज्यादा MOU’s पर साइन किए जाएंगे।
दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के लिए नया फ्रेमवर्क बनाने पर चर्चा हो सकती है।
सेमीकंडक्टर, कम्युनिकेशन, क्लीन एनर्जी और मेडिसिन की सप्लाई पर चर्चा संभव।
दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी नई पहल की शुरुआत कर सकते हैं।शोरिनजन दारुमा मंदिर के पुजारी ने मोदी को दारुमा डॅाल भेंट की
शोरिनजन दारुमा जी मंदिर के मुख्य पुजारी ने मोदी को दारुमा गुड़िया भेंट की।
शोरिनजान दारुमा मंदिर जापान के ताकासाकी में स्थित एक छोटा मंदिर है। इसका निर्माण 1697 में जेन बौद्ध धर्म (बौद्ध धर्म का जापानी संप्रदाय ) के ओबाकू संप्रदाय ने किया था। ताकासाकी को दारुमा (जापान की पारंपरिक गुड़िया) का जन्मस्थान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ियों की उत्पत्ति कई साल पहले इसी जगह से हुई थी।भारत में उत्पादन करना जापानी कंपनियों के लिए बड़ा अवसर
जापानी मल्टीनेशनल बैंकिंग के भारत डिवीजन के प्रमुख, राजीव खन्ना ने पीएम मोदी की जापान यात्रा पर कहा कि मोदी जापानी लोगों और उसकी कंपनियों से परिचित हैं। इस दौरे में व्यापार और कारोबार पर ध्यान देना एक बहुत ही सकारात्मक कदम है।
उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए मौजूदा समय में बाजार की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है। यहां टैरिफ बढ़ी हैं, और जापान का अपना घरेलू बाजार भी सिकुड़ रहा है। ऐसे में भारत में उत्पादन करके वैश्विक बाजार में सामान बेचना जापानी कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है।
खास तौर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में अभी और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। इसके अलावा, भारत में बड़ी संख्या में बेहतर इंजीनियर्स उपलब्ध हैं, जिनका फायदा उठाकर जापानी कंपनियां सेमीकंडक्टर (इलेक्ट्रॉनिक चिप्स) और हाई-टेक उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती हैं। भारत की यह ताकत जापानी कंपनियों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।
PM इशिबा से सिक्योरिटी, डिफेंस और ट्रेड पर बात करेंगे मोदी
मोदी आज PM इशिबा के साथ वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों डिनर करेंगे।
मोदी 30 अगस्त को जापान के मियागी में उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे, जहां बुलेट ट्रेन के कोच तैयार होते हैं।
जापानी मीडिया के मुताबिक इस यात्रा के दौरान जापान, भारत में 10 ट्रिलियन येन, यानी 5.93 लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा करने वाला है।
ट्रम्प के भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद मोदी का यह दौरा भारत की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
जापान के पीएम बोले- दोनों देशों के संबंध लगातार बेहतर हो रहे
भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए, जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने कहा कि जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी और भारत की बेहतरीन प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं। इसकी वजह से दोनों देशों के आर्थिक संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं।मोदी बोले- भारत-जापान पार्टनरशिप भरोसे का प्रतीक
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है। भारत एक टैलेंट पावरहाउस है।जापान में मोदी बोले- भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर
टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर है।
जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है।भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में मदद कर रहा जापान
भारत बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में जापान, भारत की मदद कर रहा है।
2017 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी ने अहमदाबाद से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसकी कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है।
मुबंई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। दोनों शहरों के बीच 508 किमी की दूरी है, जो करीब 3 घंटे में पूरी होगी। फिलहाल इस दूरी को तय करने में 5 से 8 घंटे लग जाते हैं।

