ओवरलोड मालगाड़ी में कोयला हाईटेंशन लाइन से टकराया

0
shyopur

shyopur

ओवरलोड मालगाड़ी में कोयला हाईटेंशन लाइन से टकराया

अनूपपुर स्टेशन पर चिंगारियां निकलीं

तार टूटकर नीचे गिरे; कई ट्रेनें रोकनी पड़ी

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में भरा कोयला हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे जोरदार धमाके के साथ चिंगारियां निकलीं।

https://www.facebook.com/reel/1880310612860064/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0

https://x.com/i/status/1982789719466340719

https://x.com/i/status/1982789045068480668

बिजली के तार टूटकर पटरी पर गिर गए। हालांकि, मालगाड़ी प्लेटफॉर्म के बीच वाले लूप ट्रैक पर थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया।

हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। इस ट्रैक की कई पैसेंजर और गुड्स ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उनमें से कुछ को जैतहरी, छुलहा और मौहरी रेलवे स्टेशनों पर रोका गया जबकि कुछ का रूट डायवर्ट कर दिया गया।

जिस वक्त हादसा हुआ, उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रीवा-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। यात्रियों ने बताया कि मालगाड़ी से काफी देर तक चिंगारियां निकलती रहीं।मालगाड़ी से चिंगारी निकलते देख रेलकर्मियों को हादसे का पता चला।
ओवरलोड कैसे हुई, जांच कर रहा विभाग
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी अंबिकापुर से कोयला लेकर कटनी की तरफ जा रही थी। गाड़ी ओवरलोड होकर यार्ड से कैसे निकली, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल, लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।

एक घंटे खड़ी रही बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस
हादसे के बाद बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस को जैतहरी रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। इसे एक नंबर प्लेटफार्म से एक घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस को अनूपपुर में ही एक घंटे तक खड़ा रखा गया। 3 मालगाड़ियां जैतहरी और अमलई में रोकी गई थीं।

रेलवे पीआरओ अंबिकेश साहू ने कहा कि हादसे के बाद मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। यह जांच की जा रही है कि कोयले ने आग तो नहीं पकड़ ली। इसके साथ ही उसके लेवलिंग का काम किया जाएगा। जांच के बाद ही मालगाड़ी को रवाना किया जाएगा। ओएचई केबल को भी सुधार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *