Site icon NBS LIVE TV

तेजस्वी बोले- NDA ने 2 पीढ़ियों को बर्बाद किया:प्रियंका-राहुल रैली करेंगे

shyopur

shyopur

तेजस्वी बोले- NDA ने 2 पीढ़ियों को बर्बाद किया:प्रियंका-राहुल रैली करेंगे

मनोज तिवारी बोले- नीतीश ही NDA के CM फेस बिहार विधानसभा चुनाव में

NDA और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

कल मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी। प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं।

https://atoplay.com/channels/e47a56c6-55b4-4da6-b8b4-b120fe2c321b

https://x.com/i/status/1982779290115510721

https://x.com/i/status/1982779345606262952

https://www.facebook.com/reel/676074418911713/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0

कल वो बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को आने की खबर है।

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। वैसे ही यह NDA की सरकार हो गई है। उन्होंने कहा-

𝟐𝟎 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।

इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। तेजस्वी यादव कौन सी दुनिया में हैं। तेजस्वी ने लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम CM फेस के रूप में प्रोजेक्ट करवाया है। हमारे गठबंधन में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा तय है।

दरअसल, 18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1085 प्रत्याशी यानी करीब 41% पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Exit mobile version