चक्रवात मोन्था के असर की 11 तस्वीरें
shyopur
चक्रवात मोन्था के असर की 11 तस्वीरें
आंध्र प्रदेश में कार-ऑटो पर पेड़ गिरा
ओडिशा में स्टेशन पर कटी यात्रियों की रात
चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश से गुजरकर ओडिशा पहुंच गया है। इसका असर चार राज्यों के कई जिलों में हो रहा है।
मंगलवार शाम को आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के तट से टकराया था। इसके बाद वह तबाही के निशान छोड़ गया। कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। घरों को नुकसान पहुंचा है।पुरी में समुद्र किनारे बैठे लोग। यहां मोन्था चक्रवात के कारण मंगलवार रात को समुद्र में 4 से 7 फीट ऊंची लहरें उठीं।
ओडिशा के गंजम के पोदमपेटा गांव में साइक्लोन मोन्था की वजह से समुद्र में लहरों से किनारे की प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ।
https://x.com/i/status/1983521943421944234
https://x.com/i/status/1983522096304320625
https://www.facebook.com/reel/32185841644393640/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0
चेन्नई में मोन्था की वजह से मंगलवार को बारिश हुई। WTA चेन्नई ओपन-2025 का मैच रोकना पड़ा।
चेन्नई में मंगलवार को समुद्र किनारे रेस्क्यू टीमों ने फेंसिंग की, ताकि लोग समुद्र में न जा सकें।
काकीनाड़ा के रिलीफ कैंप में मंगलवार रात को लोगों को खाना देते वॉलंटियर्स।
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में 10 से ज्यादा रिलीफ कैंप बनाए गए हैं।। यहां तटीय इलाकों से लाए गए 5000 से ज्यादा लोगों को रखा गया है।
विशाखापट्टनम में मंगलवार को ऑटो पर पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विशाखापट्टनम में बुधवार सुबह राहत कार्य में जुटी एनडीआरआफ की टीम। कई इलाकों में पेड़ उखड़े गए। NDRF की टीमों ने इन्हें काटकर हटाया।
मछलीपट्टनम में बुधवार को दोपहर 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चली। कई पेड़-बिजली के खंभे उखड़ गए। यहां पेड़ गिरने से 2 लोग जख्मी हो गए।
मोन्था तूफान के गुजर जाने के बाद बुधवार को चारों तरफ तबाही दिखी
