सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 2 सीटों पर 20 प्रत्याशी

0

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मतदान जारी है। सारंगढ़ जिले के बिलागढ़ विधानसभा सभा के खमरिया पंचायत के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया था। पंचायत के सरपंच खगेश जाटवर का कहना है कि ग्राम पंचायत खमरिया से लगे आश्रित ग्राम गोपालपुर को खमरिया पंचायत से स्वतंत्र करने 2014 से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

ग्राम पंचायत खमरिया मे वोटर जनसंख्या लगभग 1600 है। ग्रामीणों को समझाइश के बाद मतदान शुरू किया गया। ग्रामीणों के चेहरे में आश्वासन मिलने के बाद खुशी देखने को मिली। सभी ग्रामीण खुशी के साथ मतदान करने के लिए लाइन में लगे दिखे।कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे ग्राम पंचायत कोसमकुंडा में मतदान किया है। वहीं आदर्श संगवारी मतदान केंद्र पवनी में युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। वोटिंग करने के लिए लाइन में लगे हैं

आदर्श संगवारी मतदान केंद्र पवनी में युवाओं में काफी उत्साह के साथ वोटिंग करने के लिए लाइन में लगे हैं।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दो विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से सारंगढ़ के 345 और बिलाईगढ़ के 376 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है। जिले में कुल 5 लाख 65 हजार 174 मतदाता हैं। सारंगढ़ विधानसभा-17 में 2 लाख 63 हजार 526 मतदाता हैं।

बिलाईगढ़ विधानसभा-43 में 3 लाख एक हजार 648 मतदाता हैं। आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिले में मतदान किया जाएगा। 30 अक्टूबर 2023 की स्थिति में जिले में कुल मतदाता 5 लाख 65 हजार 174 हैं, जिनमें 6 ट्रांसजेंडर हैं। सारंगढ़ के 345 और बिलाईगढ़ के 376 मतदान केन्द्रों में मतदान होगा।

सारंगढ़ विधानसभा-17 में एक लाख 30 हजार 646 पुरूष मतदाता और एक लाख 32 हजार 876 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर 4 मतदाता हैं। सबको मिलाकर कुल 2 लाख 63 हजार 526 मतदाता हैं। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा-43 में एक लाख 51 हजार 276 पुरूष मतदाता, एक लाख 50 हजार 370 महिला मतदाता और 2 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। इन सबको मिलाकर कुल 3 लाख एक हजार 648 मतदाता हैं।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। तीन विधानसभा सीटों में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें दोनों विधानसभा से 10-10 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *