...

95 साल की दादी को लेकर पहुंचे नाती और पोती

0
images

भोपाल की सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं में मतदान का उत्साह सुबह से ही नजर आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में ये नजारे देखने मिले। कहीं 95 साल की अपनी दादी को नाती-पोती मतदान के लिए लेकर पहुंची, तो कहीं बुजुर्ग कपल एक-दूसरे का सहारा बन हाथ थामे मतदान करने आए।

नेहरू नगर के आदर्श मतदान केंद्र पर हिमाचल प्रदेश पुलिस की सशस्त्र महिला पुलिसकर्मी तैनात।

पशुपालन विभाग के संचालनालय में बने बूथ क्रमांक 61 पर वैशाली नगर के जितेंद्र शर्मा अपने सवा महीने के बेटे अर्जुन के साथ परिवार सहित वोट डालने पहुंचे।

नेहरू नगर निवासी अभिषेक दुबे का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। डिस्चार्ज होने पर घर जाने से पहले मतदान करने शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
भोपाल के नेहरू नगर के नवीन कन्या हाई स्कूल में वोट डालने के बाद मुस्करातीं हुईं तुलसी देवी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने शाहपुरा में मतदान किया।

भोपाल मध्य विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने अपना वोट उत्तर विधानसभा के पोलिंग बूथ शाहजहानाबाद पुलिस लाइन मतदान केंद्र पर शाम 4 बजे डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.