स्पाइस जेट की मुंबई-दरभंगा उड़ान रद्द

0

स्पाइस जेट ने गुरुवार को मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट (SG115) को अचानक रद्द कर दिया। इसकी जानकारी पैसेंजर्स को तब दी गई जब वे बोर्डिंग पास लेकर फ्लाइट का वेट कर रहे थे। उड़ान से 1 घंटे पहले कंपनी ने पैसेंजर्स को इसकी जानकारी दी। इस फ्लाइट को 12.50 मुंबई से उड़ान भरनी थी। दोपहर 3.55 बजे इस फ्लाइट को दरभंगा पहुंचना था।

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने यात्रियों को पटना के लिए नया बोर्डिंग पास इश्यु किया है। फ्लाइट कुछ देर में पटना के लिए उड़ान भरने वाली है। फिर पटना एयरपोर्ट से बस के जरिए यात्रियों को दरभंगा एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। बस का किराया भी कंपनी देगी। हालांकि, अभी भी यात्रियों में इसे लेकर काफी नाराजगी है।

इधर, दरभंगा एयरपोर्ट डायरेक्टर पार्थ शाह ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट को टेक्निकल कारणों से रद्द किया गया है। कुछ यात्री जो मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उन्हें पटना ले जाने की व्यवस्था की जा रही है और बाकी यात्री जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं उन्हें भी पटना एयरपोर्ट भेजे जाने की व्यवस्था की जाएगी।

मुंबई जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को बस से पटना रवाना किया गया। पटना से मुंबई के लिए उड़ान की व्यवस्था की गई है। वहीं मुंबई से आने वाले यात्रियों को वही बस दरभंगा एयरपोर्ट लेकर आएगी।

कंपनी बोली- दरभंगा में मौसम साफ नहीं..इसलिए फ्लाइट कैंसिल की

फ्लाइट रद्द होने की जानकारी लगते ही पैसेंजर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख कंपनी के कर्मचारियों ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था। वो फ्लाइट पटना तक जाएगी। फिर यात्री दरभंगा तक छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

कंपनी ने कहा कि दरभंगा में मौसम साफ नहीं है, इसलिए फ्लाइट को रद्द किया गया है। यात्रियों को हंगामे को देखते हुए कंपनी की ओर उन्हें रिफ्रेशमेंट के लिए खिचड़ी दी गई।

स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने कहा कि हम शाम को एक फ्लाइट से आपको पटना तक छोड़ सकते हैं।

एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री ने कहा कि एक तो विमान कंपनी ने मुंबई से दरभंगा की टिकट की 16 हजार रुपए से ज्यादा की कीमत वसूली है। यह आम दिनों के मुकाबले चार से पांच गुना ज्यादा है। उसके एवज में सुविधाएं कौड़ियों की नहीं हैं। अब जो फ्लाइट उन्होंने कैंसिल की है, उसकी भरपाई भी अजीब तरह से कर रहे हैं। फ्लाइट करीब शाम चार बजे दरभंगा पहुंचती। मगर उसके बजाय एयरलाइन के कर्मी यात्रियों को मुंबई से देर शाम पटना जाने वाली फ्लाइट में ले जाने की दलील दे रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *