...

चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि

0
download - 2023-11-19T161546.126

चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात ———- चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रज की भूमि सुहाती है। पीएम बनने के बाद उनका पहला मथुरा दौरा प्रस्तावित है। इस मौके पर पीएम बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के साथ ही जिले को बड़ी सौगात दे सकते हैं।उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 23 नवंबर 2023 को ब्रज रज उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की ब्रज यात्रा के चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, 2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व आगरा में शंखनाद रैली कर मोदी जीत के रथ पर सवार हुए थे। कहा जा रहा है कि 2024 के चुनाव से पूर्व बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने और ब्रज को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात मथुरा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रज की भूमि सुहाती है। पीएम बनने के बाद उनका पहला मथुरा दौरा प्रस्तावित है। इस मौके पर पीएम बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के साथ ही जिले को बड़ी सौगात दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 23 नवंबर 2023 को ब्रज रज उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की ब्रज यात्रा के चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, 2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व आगरा में शंखनाद रैली कर मोदी जीत के रथ पर सवार हुए थे। कहा जा रहा है कि 2024 के चुनाव से पूर्व बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने और ब्रज को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के लिए ब्रजभूमि चुनावी लहजे से शुभ रही है। ब्रज रज उत्सव का आयोजन उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार से इसकी शुरुआत इशिता विश्वकर्मा के भजन और गीतों के साथ हुई। 14 दिवसीय इस कार्यक्रम के मध्य में 23 नवंबर को मीरा बाई की जयंती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.