...

राहुल बोले- किसके हाथ में जा रहा हिंदुस्तान का पैसा

0
download (66)

राहुल बोले- किसके हाथ में जा रहा हिंदुस्तान का पैसा———- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज धौलपुर के राजाखेड़ा और भरतपुर के नदबई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- बीजेपी की मीटिंग में सब लोग भारत माता की जय करते हैं। ये भारत माता है कौन? ये है क्या? ये भारत की जनता है। जब हम भारत माता की जय करते हैं तो हम भारत माता की जनता की जय करते हैं। आपके माता-पिता, उनके माता-पिता हम सबकी जय करते हैं। बाकी दुनिया भारत माता को सोने की चिड़िया कहती है। तो आज सबसे बड़ा सवाल है कि सोने की चिड़िया में किसकी कितनी भागीदारी है। सोने की चिड़िया धन पैदा करती है। सवाल ये है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है। किसके हाथ में जा रहा है, क्या सचमुच में हिंदुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है या फिर भारत माता का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है। राहुल ने कहा- जेबकतरे सबसे पहले क्या करते हैं? सबसे पहले तीन लोग आते हैं। अकेला नहीं आता। सबसे पहले एक बंदा आता है आपके ध्यान को इधर-उधर करता है। उल्टी-सीधी बात बोल देगा। पीछे एक और बंदा आता है, वो जेब काट देता है। और, तीसरा बंदा देखता है कि जिसकी जेब कटी, अगर उसने कोई आवाज की तो उस पर आक्रमण कर दे, उसको डरा दें। ध्यान इधर-उधर करने वाला नरेंद्र मोदी, जेब काटने वाला अडाणी और बाद में लाठी मारने वाला अमित शाह। उन्होंने कहा- वो अडाणी जी की जय करते हैं, मैं भारत माता की जय करता हूं। मेरे लिए भारत माता हिंदुस्तान के गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोग, छोटे दुकानदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.