...

शिवराज बोले- राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म हो गए

0
download (83)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के लिए कहा कि वे राष्ट्रीय शर्म हो गए हैं। सीएम ने ‘पनौती’ शब्द को लेकर उठे विवाद पर कहा कि उनकी बुद्धि मारी गई है। सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का वरदान बताया। उन्होंने सभी चुनाव वाले राज्यों में बीजेपी की जीत का दावा किया। कहा कि हमारी टीम शानदार खेली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने दंडवत होकर भगवान महाकाल को प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि महाकाल की शरण में आने का सौभाग्य मिला है। राजस्थान में चुनाव प्रचार समाप्त कर मेरी इच्छा थी कि महाकाल का आशीर्वाद लेना है।

राजस्थान में चुनाव प्रचार से लौटकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं।

सीएम ने मंगलनाथ मंदिर और हरसिद्धि मंदिर में भी की पूजा

उज्जैन पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम पत्नी साधना सिंह के साथ हरसिद्धि मंदिर रवाना हुए। यहां भी करीब आधे घंटे तक पूजन पाठ कर माता हरसिद्धि का आशीर्वाद लिया। आखिर में सीएम भगवान महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल के सामने बैठकर जाप किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलनाथ मंदिर में भी पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.