...

PM ने 26/11 की 15वीं बरसी पर श्रद्धांजलि दी

0
download - 2023-11-26T223537.230

PM ने 26/11 की 15वीं बरसी पर श्रद्धांजलि दी ============ पीएम मोदी ने रविवार 26 नवंबर को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 107वां एपिसोड में 26/11 हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था।

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था। लेकिन भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, उन्हें देश आज याद कर रहा है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने इस एपिसोड में संविधान दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने लोगों से वोकल फॉर लोकल को एक कदम आगे बढ़ाते हुए देश में ही शादी करने की भी अपील की। सोमवार 27 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। पीएम ने इसके लिए भी लोगों को शुभ्कामनाएं दीं।
पीएम ने कहा कि 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। पीएम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.