...

कंडक्टर को चापड़ मारने वाले लारेब का कबूलनामा

0
download - 2023-11-27T182713.743

कंडक्टर को चापड़ मारने वाले लारेब का कबूलनामा ========== प्रयागराज में बस कंडक्टर को चापड़ मारने वाले बीटेक स्टूडेंट लारेब हाशमी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि कंडक्टर हरिकेश ने पब्लिक के सामने एक मुस्लिम युवक को जातिसूचक शब्द कहे थे। मुझे बेइज्जती महसूस हुई। इसलिए उसे चापड़ मारा।

हमले के तुरंत बाद लारेब ने ‘अल्लाह हम जिएंगे तुम्हारे लिए, मरेंगे तुम्हारे लिए’ का जो वीडियो जारी किया था उस पर उसने कहा कि वह उस कंडक्टर के लिए नहीं कहा था। गुस्ताख लोगों के लिए हमारी नाराजगी थी। इसलिए कहा था-लाशों के ढेर लगा देंगे। सवाल- बस कंडक्टर को चापड़ क्यों मारा?
लारेब-पब्लिक में मुस्लिम को टारगेट करते जातिसूचक शब्द बोले थे। हमे नहीं, दूसरे को कहा था। लेकिन सब हंस रहे थे। मुझे बेइज्जती महसूस हुई। इसलिए मारा था।

सवाल-क्या मार देने का इरादा था?
लारेब-नहीं मेरा ऐसा इरादा नहीं था। सोचा कि कुछ बोल दूंगा लेकिन फिर गुस्सा आ गया। तो मार बैठा।

सवाल-तुम जो धार्मिक नारे लगा रहे थे, उन्हें कहां देखा-सुना?
लारेब-वो उनके लिए (कंडक्टर) के लिए नहीं थे। गुस्ताख लोगों के लिए हमारी नाराजगी थी। उनके लिए कहा था।

सवाल-योगी-मोदी को लेकर नारेबाजी क्यों की?
लारेब-योगी-मोदी को लेकर इसलिए नारेबाजी की, क्योंकि वो गुस्ताख लोगों को बचा रहे हैं।

सवाल-पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी का वीडियो क्यों सुनते हो? क्या रिजवी को फालो करते हो?
जवाब-हमारी और उनकी (पाकिस्तानी मौलाना) आइडियोलॉजी मिलती है। इसलिए उनका वीडियो सुनता था और उन्हें फालो भी करता था। आरोपी छात्र के दो वीडियो सामने आए हैं। एक में हाथ में चापड़ लेकर भागता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.