जम्मू-कश्मीर में स्नोफॉल, गुलमर्ग में -1 डिग्री तापमान

0
download - 2023-11-30T233322.802

जम्मू-कश्मीर में स्नोफॉल, गुलमर्ग में -1 डिग्री तापमान:तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद; MP के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट ———- देश के पहाड़ी राज्यों में स्नोफोल और मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। स्नोफोल के बाद गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री पहुंच गया।

तमिलनाडु में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। चेन्नई, तिरुवल्लूर सहित 5 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। चेन्नई के अरक्कोणम शहर में NDRF को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन सहित कई शहरों में आज सुबह बारिश हुई। इंदौर एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण सुबह 9.30 बजे तक लैंड होने वाली 5 फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। चंडीगढ़ में कल से भारी बारिश हो रही है। IMD ने गुरुवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *