लोकसभा घुसपैठ के मास्टरमाइंड ललित ने सरेंडर किया

0
download (59) (1)

संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। ये जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी है। अभी इसकी डिटेल आनी बाकी है।

वहीं, 13 दिसंबर को संसद में घुसपैठ करने वाले दो आरोपियों और उनके दो सहयोगियों को गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ UAPA की कार्रवाई भी की गई। दिल्ली पुलिस ने कहा है- ये प्लांड अटैक था।

उधर, सुरक्षा में चूक के चलते संसद सचिवालय ने गुरुवार को 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनके नाम रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र हैं।

घटना के बाद पार्लियामेंट के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को संसद के अंदर जाने वालों की जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। इस बीच मेघालय के CM कॉनराड संगमा को मकर द्वार से बिल्डिंग के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद संगमा अपनी कार से उतरे और शार्दुल द्वार से होते हुए संसद के अंदर गए।

उधर, PM नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *