...

कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बने MP कांग्रेस अध्यक्ष

0
download (40) (1)

विधानसभा चुनाव में हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चौथी बार के विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि भिंड के अटेर से विधायक हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने इस चुनाव में शिवराज सरकार में मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को हराया था।

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं पटवारी

नवंबर 1973 में जन्मे जीतू पटवारी पहली बार 2013 में राऊ विधानसभा सीट से विधायक बने थे। वे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी रह चुके हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

पटवारी ने 2018 में राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता, लेकिन तीसरी बार 2023 के विधानसभा चुनाव में पटवारी को हार का सामना करना पड़ा है। वे प्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर उच्च शिक्षा, युवा और खेल मामलों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.