...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर से मंजूरी नहीं

0

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर से मंजूरी नहीं ———-कांग्रेस की 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। इस यात्रा की शुरुआत यहीं से होनी है। आज (10 जनवरी) को राज्य के कांग्रेस चीफ केशम मेघचंद्रा ने CM एन बीरेन से मुलाकात की और उनसे इस यात्रा को अनुमति देने की गुजारिश की, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं माने। केशम ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मना पाए।

इससे पहले, CM बीरेन सिंह ने मंगलवार (9 जनवरी) को कहा था कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अनुमति देने पर सक्रियता से विचार चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

तब वेणुगोपाल ने कहा था कि ये राजनीतिक यात्रा नहीं है, इसलिए सरकार को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यात्रा का मकसद अशांत मणिपुर के लोगों के घावों को भरना और नफरत खत्म करके प्रेम का संदेश फैलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.