...

एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ केस दर्ज

0
download - 2024-01-12T184059.920

एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ केस दर्ज=========साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन पर तमिल फिल्म अन्नपूर्णी में भगवान राम का अपमान करने का आरोप है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्ज कराई गई FIR में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद नेटफ्लिक्स से यह फिल्म हटा दी गई है।

यह केस हिंदू सेवा परिषद ने दर्ज कराया है। आरोप है कि फिल्म में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत और भगवान राम का अपमान किया गया। साथ ही फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है।

अन्नपूर्णी फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, 29 दिसंबर को इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। विरोध और कई पुलिस शिकायतों के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। उधर, बजरंग दल और हिंदू आईटी सेल ने भी एक्ट्रेस नयनतारा और अन्य के खिलाफ मुंबई में दो शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.