...

कर्नाटक कपल अटैक मामला, महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया

0
download - 2024-01-12T152540.228

कर्नाटक कपल अटैक मामला, महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया ———-कर्नाटक के हावेरी जिले में एक होटल में इंटर-रिलिजन कपल के साथ मारपीट मामले में पीड़ित महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने गुरुवार (11 जनवरी) को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया।

इसमें उसने बताया कि होटल रूम में जबरन घुसे 6 लोगों ने पहले मारपीट की। फिर उसे जंगल में ले गए। वहां 6 आरोपियों के साथ एक अन्य ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बिठाकर पूरे शहर में घुमाया।

पुलिस ने महिला के आरोपों पर कहा कि हमें रेप के बारे में पहले नहीं बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में महिला के वीडियो की जानकारी सामने आने के बाद पता चला।

हावेरी SP अंशु कुमार ने कहा- हमने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इसके बाद CrPC की धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है। अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। एक अस्पताल में भर्ती है। तीन अन्य आरोपी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.