प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या में होटलों के रेट हाई

0
download (40) (1)

प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या में होटलों के रेट हाई ———-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है। यहां होटल के कमरों से लेकर फूड और किराए के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। ऑनलाइन होटल बुकिंग के रेट आठ गुना यानी एक लाख तक एक दिन के दिख रहे हैं। वहीं, ऑफलाइन बुकिंग का रेट इतना नहीं है। अयोध्या प्रशासन ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित अतिथियों, मीडिया और अधिकारियों के अलावा बुकिंग न करने का आदेश दिया है।
अयोध्या के कई होटल, धर्मशालाओं और होमस्टे की पड़ताल की। पता चला कि यहां के होटलों ने दो से तीन गुना ही किराया बढ़ाया है। अयोध्या में 152 होटल हैं। 153 धर्मशालाएं हैं। 500 होमस्टे हैं। इसमें रोज करीब 40 हजार लोगों के ठहरने की क्षमता है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद इन होटलों में एडवांस बुकिंग बढ़ गई। इसके अलावा बन रही टेंट सिटी में करीब 200 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *