...

शीत लहर ने बढ़ाई ठंड, 7 डिग्री पर आया न्यूनतम पारा

0
photo_6147493030316326400_y

श्याेपुर 18.01.2024
शीत लहर ने बढ़ाई ठंड, 7 डिग्री पर आया न्यूनतम पारा
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
देश के उत्तरी इलाकों में दोबारा बढ़ी सर्दी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह मिली राहत जिले में काफूर हो गई और फिर से कड़ाके का सर्दी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को मौसम बदलने से सुबह कोहरा छाया, वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। यही वजह है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री दर्ज किया गया है।
गुरुवार को 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चली, जिसके कारण धूप में भी ठिठुरन और गलन से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पड़ रही कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम प्रेक्षक रमेशचंद शर्मा ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जिसके चलते अभी तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही थी, लेकिन अब ठंडी हवाएं चलने से दिन का तापमान भी गिर रहा है। शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है।
बॉक्स:
20 जनवरी तक ऐसे ही रहेगा मौसम
फिलहाल राहत नहीं: फिर से शुरू हुए कड़ाके की सर्दी के दौर से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं हैं। मौसम विभाग की माने तो 20 जनवरी के बाद ही तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार है और उससे पहले सर्द हवाएं, कोहरा और तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी।
बॉक्स:
बीते 3 दिन का तापमान
दिन न्यून. अधि.
18 जन. 07.0 21.0
17 जन. 06.0 19.0
16 जन. 08.0 21.0
15 जन. 09.0 22.0
14 जन. 10.0 23.0
13 जन. 11.0 22.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.