...

कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंची

0
download - 2024-01-11T183348.115

name-संपादक मर्सी सरकार location-कोलकाता……कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंची——–कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का गुरुवार (25 जनवरी) को बारहवां दिन है। सुबह 8 बजे यात्रा असम से शुरू हुई। 11:30 बजे के करीब यात्रा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शीरहाट पहुंची। यहां पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

राहुल ने यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए I.N.D.I.A ब्लॉक की एकता में भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के नाम में न्याय शब्द जोड़ा गया है, क्योंकि इस वक्त देश में अन्याय फैला हुआ है। INDIA ब्लॉक इस अन्याय के खिलाफ मिलकर लड़ेगा।

राहुल का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही ममता बनर्जी ने बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट शेयर करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही ममता ने ये भी कहा था कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बारे में हमें बताया तक नहीं गया। हमें यात्रा से जुड़ने के लिए नहीं बोला गया है, इसलिए हम इसमें शामिल नहीं होंगे। ऐन बी ऐस लाइव टीवी के लिए संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.