महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलेंगे

0
download - 2024-01-31T200833.667

जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ जारी है। महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। रात नौ बजे के बाद कभी भी विधायक राजभवन जा सकते हैं। पहले 7.45 बजे जाने की बात सामने आई थी।

ऐसे में विधायक सीएम सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल को देकर नए मुख्यमंत्री के लिए कल्पना सोरेन या चंपई सोरेन का नाम बढ़ा सकते हैं। अभी भी सत्ता दल (झामुमो, कांग्रेस और राजद) के विधायक CM हाउस में हैं।

7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। सीएम आवास डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन को ED गिरफ्तार कर सकती है। सीएम की कारकेड की गाड़ियां भी बाहर निकली हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं थे।

पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *