...

शिवसेना नेता को गोली मारने वाला BJP विधायक गिरफ्तार

0
logo.png

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

यहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए। दो गोली महेश और दो गोली उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी BJP विधायक को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई। इसके बाद शाम को आरोपी को उल्हासनगर कोर्ट भेजा गया। घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) भी बनाया गया है।

इधर, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आरोपी गणपत ने कहा है- हां, मैंने उसे (महेश) को गोली मारी। मुझे कोई अफसोस नहीं है। अगर मेरे बेटे को पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस के सामने पीटा जा रहा है, तो मैं क्या करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.