...

बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर 5 को

0
download (92)

श्याेपुर 03.02.2024
बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर 5 को
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत एवं समस्याओं के के निराकरण के लिए विधुत वितरण कंपनी उत्तर संभाग द्वारा वितरण केन्द्र कार्यालयों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 5 फरवरी को वितरण केन्द्र सोईकलां, वितरण केन्द्र रघुनाथपुर, 6 फरवरी को वितरण केन्द्र ढोटी, वितरण केन्द्र विंजयपुर द्वितीय, 7 फरवरी को वितरण केन्द्र ढोढर, वितरण केन्द्र वीरपुर, 8 फरवरी को वितरण केन्द्र गसवानी, वितरण केन्द्र भोगिका पर सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उप महाप्रबंधक उत्तर संभाग श्योपुर ने बताया कि उक्त शिविरों में विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याएं जैसे समय पर बिल वितरण अथवा बिल प्राप्त नहीं होना, अधिक राशि का विद्युत बिल प्राप्त होना, विद्युत प्रदाय अथवा ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्याएं, नवीन विद्युत कनेक्शन, कृषि उपभोक्ताओं के भार में वृद्धि से संबंधित शिकायतें आदि का निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.