...

दो हेक्टयर भूमि से हटाया अतिक्रमण, 50 हजार लगाया जुर्माना

0
photo_6224048988416490430_y

श्याेपुर 13.02.2024
दो हेक्टयर भूमि से हटाया अतिक्रमण, 50 हजार लगाया जुर्माना
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
कलेक्टर संजय कुमार के निर्देश तहसीलदार वीरपुर भारतेन्दु सिद्धार्थ गौतम द्वारा ग्राम पांचों में स्थित दो हेक्टयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही अतिक्रामक से 50 हजार रुपये की अर्थदंड वसूली भी की गई। तहसीलदार वीरपुर गौतम ने बताया कि अतिक्रामक लक्ष्मण सिंह द्वारा ग्राम पांचो स्थित सर्वे नंबर 1020/10, 1011/8/2 में स्थित दो हेक्टयर शासकीय भूमि पर फसल बोकर अतिक्रमण कर लिया गया था। राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि पर फसल नष्ट कर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.