...

राहुल गांधी बोले- MSP की लीगल गारंटी देंगे

0
download - 2024-01-11T183348.115

राहुल गांधी बोले- MSP की लीगल गारंटी देंगे:अंबिकापुर में कहा- सरकार बनते ही इसे लागू करेंगे, खड़गे बोले- चाय बेचो लेकिन देश नहीं———राहुल गांधी ने कहा कि हम MSP की लीगल गारंटी देंगे। ये मेनिफेस्टो में शामिल होगा, केंद्र में सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी। अंबिकापुर के कला केंद्र से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बातें कही।

राहुल गांधी अंबिकापुर के कला केंद्र में सभा के बाद सीधे दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ कांग्रेस नेता विशेष विमान से रवाना हुए हैं। दिल्ली में किसानों के आंदोलन में विवाद के बाद उनके मुलाकात करेंगे। पहले ये यात्रा बलरामपुर के लिए रवाना होनी। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद वे कल यानी बुधवार को झारखंड के लिए रवाना होने वाले थे।

इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को सरगुजा पहुंची। राहुल गांधी ने उदयपुर के रामगढ़ से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव आंदोलन के आदिवासियों से मुलाकात नहीं की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, AICC चाहता है कि राहुल हसदेव जाएं, लेकिन पीसीसी ने इनकार कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर नारायणी परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार और किसान कानून पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.